दिल्ली का बजट रोकने पर बीजेपी और एलजी पर बरसे केजरीवाल, कहा ऊपर से नीचे तक अनपढ़ों की बिठा रखी है जमात

0
261

बीरेंद्र कुमार झा

दिल्ली के बजट को पहले रोकने और फिर बाद में पास किए जाने पर आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विधानसभा में काफी गुस्सा में गुस्से में दिखे। उन्होंने केंद्र सरकार पर बरसते हुए कहा ऊपर से नीचे तक अनपढ़ों की जमात बिठा रखी है। बजट में कोई बदलाव नहीं हुआ। केजरीवाल ने आगे कहा कि आपको दिल्ली का बजट रोक कर क्या मिला? खुश हो गए कि केजरीवाल को झुका दिया। अहंकार सिद्ध करने के अलावा कुछ नहीं हुआ। एलजी वीके सक्सेना पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि केंद्र को बजट पर आपत्ति का अधिकार नहीं है।गौरतलब है कि बजट को पास कर दिया गया है। अब दिल्ली का बजट बुधवार को पेश किया जा सकता है।

ऊपर से नीचे तक बैठा रखी है अनपढ़ों की जमात

दिल्ली का बजट रोके जाने पर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने विधानसभा में कहा कि दिल्ली के बजट में कोई बदलाव नहीं हुआ।वे तो खुश हो गए कि केजरीवाल को झुका दिया। यह इंफ्रास्ट्रक्चर से ज्यादा विज्ञापन पर खर्च कर रहे हैं।इसे ठीक करने के लिए कहा गया है।20 हजार करोड़ इंफ्रास्ट्रक्चर और 500 करोड़ रुपए विज्ञापन पर है।अब 500करोड़ रुपए ज्यादा होता है या 20 हजार करोड रुपए। ऊपर से नीचे तक रखी है अनपढ़ों की जमात।में पूछता हूं कि 500 करोड़ की फिगर 20 हजार करोड़ की फिगर से ज्यादा है क्या? पढ़े लिखे को बिठाओ। जो बजट में लिखा था उसमें से चार लाइन कोट करके भेजी थी ।पहले ही अप्रूव कर देते। केजरीवाल ने आगे कहा कि वे कह रहे थे कि मेरे सामने झुको , मेरे पैर पकड़ो ,आप ही प्रभु हो ,आप ही सब कुछ हो।मेरी प्रधानमंत्री जी से अपील है कि हम काम करना चाहते हैं। लडाई हमारे बस की बात नहीं है।छोटे लोग हैं, राजनीति करनी नहीं आती है। जिस घर में लड़ाई होती है ,वह घर बर्बाद हो जाता है राज्य और देश की लड़ाई में देश बर्बाद हो जाता है।

रोज के झगड़े नहीं होते, तो 10 गुना तरक्की हो जाती- केजरीवाल

दिल्ली की तरक्की देश की एवरेज से ज्यादा हो रही है।यदि रोज-रोज के झगड़े नहीं होते तो 10 गुना तरक्की हो जाती। डोर स्टेप डिलीवरी रोक दी ।राशन वालों का फायदा हुआ, जो गड़बड़ी करते थे।जनता का फायदा नहीं हुआ। दिल्ली में रोजाना 17000 लोगों को योगा करवाते थे, प्रधानमंत्री जी ने यह कहकर योगा क्लास बंद करवा दी कि 17000 लोगों ने योगा करना बंद कर दिया है।इसमें किसका फायदा हुआ ? दिल्ली की शिक्षा की तारीफ पूरे देश और दुनिया में होती है। हमारे टीचर और प्रिंसिपल ने चमत्कार करके दिखाया है। इन्हें ट्रेनिंग के लिए फिनलैंड भेजते हैं।गरीब बच्चों को लाभ होता।

बीजेपी को दिल्ली जीतने का मंत्र

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि हमारे साथ क्यों लड़ रहे हो ?पिछले साल मोहल्ला क्लीनिक में टेस्ट, बिजली के बिल,और दवाइयों की पेमेंट बंद करा दी।किसका फायदा हुआ? फरिश्ते इसमें फ्री में इलाज कराते थे। उसमें 13 हजार से ज्यादा जान बचाई । उस स्कीम की पेमेंट रुकवा दी। किसका फायदा हुआ? मेयर के चुनाव बंद करा दिए, बजट रोक दिया ,प्रधानमंत्री जी बहुत बड़े हैं। हम बहुत छोटे हैं, छोटी सी दिल्ली चला रहे हैं। आप अपना काम करो ,हमें अपना काम करने दो। उन्हें तकलीफ है कि बार-बार दिल्ली में बीजेपी हार क्यों जाती है? अगर आप दिल्ली जीतना चाहते हैं ,तो मंत्र देता हूं।इसके लिए दिल्ली के लोगों का दिल जीतना पड़ेगा ।

छोटा भाई कब तक करेगा बर्दाश्त

रोज लड़ाई झगड़ा करने से वोट नहीं मिलेगा।हमने1000 स्कूल ठीक कर दिए। आप 1000 स्कूल बना दो, लोग केजरीवाल को वोट नहीं करेंगे।यदि आप केजरीवाल के कामों को रोकने की कोशिश करोगे तो दिल्ली को इस जन्म में नहीं जीत पाओगे। हमसे लंबी लकीर खींचो।आज पूरे सदन की ओर से प्रधानमंत्री को कहना चाहता हूं कि हम मिलकर काम करना चाहते हैं। आपसे सहयोग चाहते हैं ,जैसे परिवार में होता है। दिल्ली के लोग आपके सामने छोटे भाई की तरह हैं।बड़ा भाई रोज आकर छोटे भाई को थप्पड़ मारेगा, तो छोटा भाई कब तक बर्दाश्त करेगा ?छोटे भाई का दिल जीतना पड़ेगा।छोटे भाई को प्यार करो। छोटा भाई साथ देगा। मैं प्रस्ताव का समर्थन करता हूं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here