Homeदेशभारत में श्रम प्रधान नौकरियों में ज्यादातर का वेतन 20 हजार रुपये...

भारत में श्रम प्रधान नौकरियों में ज्यादातर का वेतन 20 हजार रुपये से कम !

Published on

न्यूज़ डेस्क 
भारत में कारखानों में या अन्य श्रम प्रधान नौकरियों में ज्यादातर का वेतन 20,000 रुपये प्रति माह या उससे कम है।एक रिपोर्ट में कहा गया कि इससे पता चलता है कि कार्यबल का एक बड़ा हिस्सा वित्तीय तनाव से जूझ रहा है, तथा आवास, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहा है।

प्रौद्योगिकी से जुड़े श्रम प्रधान भर्ती मंच वर्क इंडिया ने रिपोर्ट में कहा कि 57.63 प्रतिशत से अधिक श्रम प्रधान नौकरियां 20,000 रुपये प्रति माह या उससे कम वेतन सीमा में आती हैं। यह दर्शाता है कि कई श्रमिक न्यूनतम मजदूरी के करीब कमाते हैं।

रिपोर्ट से पता चला है कि लगभग 29.34 प्रतिशत श्रम प्रधान नौकरियां मध्यम आय वर्ग में हैं, जिनमें वेतन 20,000-40,000 रुपये प्रति माह है। 

इसमें कहा गया है कि इस श्रेणी में आने वाले श्रमिकों को वित्तीय सुरक्षा में मामूली सुधार का अनुभव होता है, लेकिन वे आरामदायक जीवन स्तर प्राप्त करने से बहुत दूर हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, इस सीमा में आय से आवश्यकताएं तो पूरी हो जाती हैं, लेकिन बचत या निवेश के लिए बहुत कम गुंजाइश बचती है, जो इस श्रेणी के कार्यबल के एक बड़े हिस्से की आर्थिक कमजोरी को उजागर करता है।

वर्क इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और सह-संस्थापक नीलेश डूंगरवाल ने मीडिया से कहा, “आंकड़ों से पता चलता है कि श्रम क्षेत्र में कम वेतन वाली नौकरियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और उच्च आय के लिए सीमित अवसर हैं। यह असमानता न केवल कार्यबल के एक बड़े हिस्से के सामने आने वाली आर्थिक चुनौतियों को दर्शाती है, बल्कि सामाजिक स्थिरता और आर्थिक वृद्धि के लिए भी व्यापक निहितार्थ रखती है।”

Latest articles

कम्युनल’ कंट्रोवर्सी के बीच ए.आर. रहमान का आया बयान, बोले- मेरा मकसद…

जाने-माने संगीतकार ए.आर. रहमान इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में रहमान ने...

PM मोदी का असम को तोहफा, काजीरंगा में बनेगा 35 KM लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के असम दौरे पर हैं।रविवार को उन्होंने असम के...

क्या है आधार लॉक-अनलॉक फीचर है? जानिए कैसे यह आपके डेटा को रखता है सेफ

  Aadhaar  में एक बड़े काम का फीचर होता है। इस फीचर को Aadhaar Lock/Unlock...

रोज सिर्फ 2 चम्मच पिसी अलसी और बीमारियां छूमंतर; जानिए इसके जादुई फायदे

पिसी हुई अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैट, फाइबर और लिगनैन होते हैं, जो...

More like this