बीरेंद्र कुमार
बिहार के गया में मॉब लिंचिंग की एक घटना घटी है। जिला के मोहड़ा प्रखंड के अतरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत किशनपुर गांव में एक घर में घुसे दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ कर बेरहमी से पिटाई कर दी, जिसमें एक चोर की मौत हो गई और दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है।
एक महिला के घर में घुसे थे चोर
किशनपुर गांव में दो चोर रात के अंधेरे का लाभ उठाते हुए एक महिला के घर में घुस गए। ग्रामीणों ने बताया कि दोषियों देर रात पतासी देवी के घर में घुस गए थे। इसके बाद जब पतासी देवी चीखने चिल्लाने लगी तो,ग्रामीणों की वहां भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने दोनों चोरों को पकड़ लिया और बिजली के खंभे से बांध दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों चोरों की जमकर पिटाई की।
चोरों की पिटाई में एक की मौत
घटना की सूचना मिलने पर अतरी पुलिस किशनपुर गांव में आई। लेकिन पुलिस के वहां पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने चोरों की इतनी पिटाई कर दी थी कि इसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई हैं। गंभीर रूप से घायल चोर का इलाज मगध मेडिकल कॉलेज में कराया जा रहा है दोनों चोर नवादा के अदाएं जा रहे हैं। आज तक चोर की पहचान नवादा जिला के नरहट थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव के हरीकृष्ण सिंह और घायल की पहचान नारदीगंज थाना क्षेत्र के नंदू पुर निवासी नवलेश कुमार के रूप में की गई।
पुलिस ने ग्रामीणों को लिया हिरासत में
लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद अतरी पुलिस ने किशनपुर गांव के कुछ ग्रामीणों को भी हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।अतरी थाना के थाना प्रभारी ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। मृतक के परिजनों से मिलने वाले आवेदन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

