मिशन लोकसभा : यूपी में बढे 25 लाख से ज्यादा वोटर ,सपा और बीजेपी की टिकी निगाहें 

0
103

न्यूज़ डेस्क 
लोकसभा चुनाव से पहले ही  बड़ी खबर यह आ रही है कि यहां 25 लाख से ज्यादा वोटर बढ़ गए हैं। अब इन वोटरों पर बीजेपी और सपा की निगाहें टिक गई है। बीजेपी जहां कई नयी योजनाओं के साथ नए वोटरों को अपने साथ आने के लिए लुभा रही है वही सपा भी बड़े स्तर पर नए वोटरों को साधने में जुट गई है। माना  जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में ये नए वोटर हार जीत की भूमिका निभाने में बड़े किरदार साबित हो सकते हैं।    

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 25 लाख 84 हजार 183 वोटर बढ़ गए हैं।  यह जानकारी निर्वाचन आयोग की तरफ से दी गई। मतदाताओं की अंतिम सूची जारी करते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि पुनरीक्षण के दौरान कुल 57,03,304 मतदाताओं से नाम जोड़े गए। वहीं कुल 31,19,121 मतदाताओं का नाम सूची से काट दिया गया। इस तरह से प्रदेश में मतदाताओं की संख्या में कुल वृद्धि 25,84,183 की हुई है।

निर्वाचन द्वारा प्रकाशित हुई अंतिम सूची में मतदाताओं की संख्या 15 करोड़ 29 लाख 24 हजार 62 हो गई। पहले ये संख्या 15 करोड़ 3 लाख, 39 हजार 879 थी। 18-19 साल के 15.57 लाख मतदाता निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी अंतिम मतदाता सूची में 18-19 आयु वर्ग के कुल 15.57 लाख मतदाता जोड़े गए हैं। यह कुल जोड़े गए नामों का 27.29 प्रतिशत है। निर्वाचक नामावली में वर्तमान में 18-19 आयु वर्ग के कुल मतदाताओं की संख्या 20.41 लाख है। पुनरीक्षण के दौरान कुल 57,03,304 मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। इसमें 25,77,967 पुरुष, 31,24,901 महिला और 436 तृतीय लिंग के मतदाता हैं।

अंतिम मतदाता सूची में जेंडर रेशियों में भी बढ़ोतरी हुई है। मतदाता सूची में आलेख्य प्रकाशन के समय जेण्डर रेशियो 867 था, जो अंतिम प्रकाशित नामावली में 878 हो गई है। इस तरह से जेंडर रेशियो में 11 अंकों की वृद्धि हुई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पुनरीक्षण के दौरान 31.19 लाख मतदाताओं के नाम विभिन्न श्रेणियों के हटाया गया है। इसमें से 10.50 लाख मतदाताओं को मृत्यु के बाद हटाया गया है। वहीं 14.14 लाख शिफ्टेड श्रेणी और 6.21 लाख रिपीटेड श्रेणी में मतदाता सूची से हटाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन के बाद भी मतदाता बन सकते हैं। 18 वर्ष से ऊपर के व्यक्ति मतदाता बनने के लिए ऑनलाइन वेबपोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। नए मतदाता बनने के लिए फॉर्म-छह भरना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here