Homeदेशमिशन 2024 : बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक आज ,यूपी और राजस्थान...

मिशन 2024 : बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक आज ,यूपी और राजस्थान की सीटों की हो सकती है घोषणा 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
आज गुरुवार को भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक होनी है। इस बैठक में राजस्थान के साथ ही यूपी  की कुछ सीटों पर चर्चा संभव है। इसके बाद भाजपा जो पहली सूची जारी करेगी, संभवत: उस सूची में राजस्थान की 7 से 10 सीटों के प्रत्याशियों के नाम घोषित हो सकते हैं। पहली सूची में वह नाम होंगे, जहां अभी सांसद नहीं है। ऐसी चर्चा भी है कि कुछ सांसदों के टिकट भी काटे जाएंगे। इसके साथ ही दो दर्जन से ज्यादा यूपी की सीटों पर भी निर्णय लिया जा।

 लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दिल्ली से जारी होने वाली बीजेपी की पहली लिस्ट में उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों के नाम भी शामिल किए जाने की पूरी संभावना है। आज दिल्ली में यूपी  बीजेपी  कोर कमेटी की फिर से बैठक होगी। यह बैठक दोपहर 12 बजे से होगी। इस मीटिंग में प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर चर्चा पूरी हो जायेगी।

जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश की कुल 80 लोकसभा सीटों के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपना जोर लगा रखा है। एक ओर राहुल गांधी की नेतृत्व वाली भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस  और अखिलेश यादव की अगुवाई वाली समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन है। तो वहीं बहुजन समाज पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है

भारतीय जनता पार्टी को ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा, डॉ. संजय की निषाद पार्टी, अनुप्रिया पटेल की अपना दल एस जैसे दलों का साथ मिला हुआ है? एनडीए गठबंधन ने लोकसभा चुनाव 2024 में राज्य की सभी 80 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।
 

राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर पार्टी में मंथन अंतिम चरण में पहुंच चुका है। संभवत: पहली सूची में ही राजस्थान की सात से दस सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए जा सकते हैं। भाजपा लोकसभा चुनावों को लेकर अब तक चार बैठक कर चुकी है। इसमें दो बैठक दिल्ली के नेताओं के साथ हो चुकी हैं।

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह 20 फरवरी को राजस्थान दौरे पर आए थे और 9 लोकसभा क्षेत्रों की बैठकें लेकर प्रदेश भाजपा को भी सक्रिय रहने का कड़ा संदेश देकर गए थे। अमित शाह के जाते ही भाजपा ने तुरंत कोर कमेटी की पहली बैठक 22 फरवरी को की। इसके बाद 24 फरवरी को एक बैठक दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह के साथ हो चुकी है।

Latest articles

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...

क्या नींद में सपना देखकर आप भी चलाते हैं हाथ-पैर? इसे ‘नॉर्मल’ समझकर न करें नजरअंदाज

नींद का समय शरीर के आराम करने और दिमाग के पूरे दिन की जानकारी...

More like this

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...