Homeदेशभोपाल में लगा फौजी मेला ,आधुनिक हथियारों को देख चकित हो रहे...

भोपाल में लगा फौजी मेला ,आधुनिक हथियारों को देख चकित हो रहे लोग

Published on

न्यूज़ डेस्क
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल फौजी मेला और शस्त्र प्रदर्शनी को देख कर स्थानीय लोग आश्चर्यचकित हैं। आधुनिक हथियारों को देखकर ऐसा लग रहा है कि मानो भारतीय सेना की ताकत यही इकठ्ठा हो गई है। इस मेले का उद्घाटन कल सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया। राजधानी के मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय के मैदान में फौजी मेला और शस्त्र प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत वर्ष का हजारों साल लंबा ज्ञात इतिहास रहा है। “हमारा शौर्य और वीरता भी हजारों वर्षो से स्थापित है। भारत के विचार, संस्कार, संस्कृति ने विश्व को दिशा दिखाई है। यदि हम शक्तिहीन हैं तो कोई हमारी बात नहीं सुनता है। भारत की सेना विश्व की सबसे अधिक सक्षम सेनाओं में से एक है। हमारे जवान कठिनतम परिस्थितियों में रह कर मां भारती की रक्षा कर रहे हैं। सेना के त्याग, तपस्या के परिणामस्वरूप ही हम उत्सव और त्यौहार मना पाते हैं।” उद्घाटन मौके पर कमांडिंग इन चीफ नॉर्दन आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी और तीनों सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह सौभाग्य का विषय है कि तीनों सेनाओं की कमांडर कॉफ्रेंस 30 मार्च से एक अप्रैल तक भोपाल में होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारी इसमें शामिल होंगे। उन्होंने कहा, “हमारी सेना धर्म की जय के लिए समर्पित है। प्रधानमंत्री मोदी का स्पष्ट संदेश है कि हम अपनी तरफ से किसी को छेड़ेंगे नहीं, अगर किसी ने हमें छेड़ा तो उसे छोड़ेंगे नहीं। पाकिस्तान ने सन् 1965 और 1971 में जुर्रत की तो हमारी सेनाओं ने उन्हें सबक सिखाया। कारगिल युद्ध और सर्जिकल स्ट्राइक में भी हमारे सैनिकों ने दुश्मन के इरादे नेस्तनाबूद किए। भारतीय सेना ने चीन को भी यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत किसी से कम नहीं है। आजादी के बाद भी 30 हजार जवानों ने शहादत दी है। उनकी स्मृति में हमने भोपाल में शौर्य स्मारक बनाया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत हथियारों के मामले में आत्मनिर्भर हो रहा है। फौजी मेले में भी अनेक ऐसे हथियार हैं, जो स्वदेश में ही निर्मित हुए हैं।”

मुख्यमंत्री चौहान ने फौजी मेले में प्रदर्शित थल, वायु और जलसेना के अस्त्र-शस्त्र तथा उपकरणों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने 300 मीटर दूरी तक मार करने वाली एम-4 गन से निशाना साधा। साथ ही लेजर टारगेट डेसिंगनेटर, फगोट लांचर, वर्चुअल रियलिटी सेट पर नेवी की गतिविधियों का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने सियाचिन सर्वाइवल गियर, लाइट स्ट्राइक रायफल, कम्युनिकेशन रोवर, अर्जुन युद्धक टैंक, वायुसेना के विमान संचालन की कार्य-प्रणाली को भी देखा और तकनीक के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

Latest articles

आखिर नागालैंड के छह जिलों में वोटिंग परसेंट शून्य क्यों रहा ?

न्यूज़ डेस्क नागालैंड के छह जिलों में वोटिंग प्रतिशत शून्य रहा। यहां मतदान केंद्रों पर...

लोकसभा चुनाव : पहले चरण के मतदान में जहाँ सबसे ज्यादा हिंसा हुई ,वही सबसे ज्यादा मतदान !

न्यूज़ डेस्क लोकसभा चुनाव का आज पहला चरण समाप्त हो गया। 102 सीटों पर आज...

रूस ने यूक्रेन पर हमले किये तेज ,मृतकों की संख्या बढ़ने की सम्भावना !

न्यूज़ डेस्क रूस और यूक्रेन के युद्ध के दौरान रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज...

102 सीट पर मतदान खत्म, बंगाल में सर्वाधिक, बिहार में सबसे कम वोटिंग

न्यूज़ डेस्क लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की...

More like this

आखिर नागालैंड के छह जिलों में वोटिंग परसेंट शून्य क्यों रहा ?

न्यूज़ डेस्क नागालैंड के छह जिलों में वोटिंग प्रतिशत शून्य रहा। यहां मतदान केंद्रों पर...

लोकसभा चुनाव : पहले चरण के मतदान में जहाँ सबसे ज्यादा हिंसा हुई ,वही सबसे ज्यादा मतदान !

न्यूज़ डेस्क लोकसभा चुनाव का आज पहला चरण समाप्त हो गया। 102 सीटों पर आज...

रूस ने यूक्रेन पर हमले किये तेज ,मृतकों की संख्या बढ़ने की सम्भावना !

न्यूज़ डेस्क रूस और यूक्रेन के युद्ध के दौरान रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज...