Homeदेश24 जनवरी को होगा दिल्ली में मेयर का चुनाव, एलजी ने दी...

24 जनवरी को होगा दिल्ली में मेयर का चुनाव, एलजी ने दी मंजूरी

Published on

न्यूज डेस्क: राजधानी दिल्ली में मेयर पद का चुनाव आगामी 24 जनवरी को होगा। उपराजयपाल वीके सक्सेना ने आज इसकी मंजूरी दी। एलजी ने अपने आदेश में सदन की बैठक, सदस्यों के अलावा मेयर और डिप्टी मेयर के साथ स्टेंडिंग कमेटी के छह सदस्यों के शपथ ग्रहण को भी मंजूरी दी है।

हंगामें के कारण स्थगित हुई पहली बैठक

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सोमवार को नवनिर्वाचित पार्षदों के शपथ ग्रहण और मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए 24 जनवरी को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की अगली बैठक बुलाने को मंजूरी दे दी है। इससे पूर्व, एमसीडी सदन की पहली बैठक नवनिर्वाचित पार्षदों के हंगामे के बाद मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के बिना ही स्थगित कर दी गई थी।

6 जनवरी को हुई थी पहली बैठक

गौरतलब है कि नवनिर्वाचित एमसीडी की पहली बैठक छह जनवरी को हुई थी और मेयर एवं डिप्टी मेयर का चुनाव किए बिना ही स्थगित कर दी गई क्योंकि आम आदमी पार्टी (आप) पार्षदों ने सदन के 10 ‘एल्डरमेन’ (मनोनीत) सदस्यों को शपथ दिलाए जाने को लेकर विरोध जताया था। इस दौरान आप और भाजपा पार्षदों के बीच हाथापाई और धक्का मुक्की भी हुई थी। यहां तक कि सदन में एक दूसरे पर कुर्सियां भी फैंकी गई थीं।

आम आदमी पार्टी के पास 134 पार्षद

एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 250 में से 134 सीटों पर जीत हासिल की थी। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के पास एमसीडी के सदन में बहुमत होने के बाद भी भाजपा ने अपना मेयर उम्मीदवार उतारा है। आम आदमी पार्टी ने मेयर पद के लिए शैली ओबेरॉय और बीजेपी ने रेखा गुप्ता को उतारा है।

Latest articles

रैपर से नेता बने बालेन शाह की RSP नेपाल में भारी जीत की ओर

नेपाल के रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की मध्यमार्गी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP)...

JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी

  बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला ह. लंबे समय तक बिहार...

UTS ऐप बंद होने पर फंसी यात्री,आपकी ट्रेन न छूटे इसलिए दूसरे ऐप पर हो जाएं शिफ्ट

1 मार्च से रेलवे की UTS ऐप बंद हो चुकी है, जिसके चलते मीनू...

क्या 150 साल तक जिंदा रह सकता है इंसान? इस रिसर्च के बाद शुरू हुई बहस

मानव जीवन को लंबा करने का विचार लंबे समय से साइंटिस्ट को आकर्षित करता...

More like this