Homeदेशदिल्ली में जल प्रलय की आहट, सीएम आवास तक पहुंचा पानी ,दिल्ली...

दिल्ली में जल प्रलय की आहट, सीएम आवास तक पहुंचा पानी ,दिल्ली गेट और आईटीओ तक पानी का दस्तक !

Published on


न्यूज़ डेस्क 

दिल्ली में जल प्रलय की स्थिति बनती जा रही है। यमुना नदी का जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थिति इतनी भयावह हो गई है कि सीएम आवास तक पानी पहुँच गया है। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी की वजह से यमुना का पानी अब जीटी करनाल रोड, कश्मीरी गेट, आउटर रिंग रोड, यमुना बाजार, आईटीओ और दिल्ली गेट तक दस्तक दे चुका है। कुछ इलाकों तक पहुंचने के लिए रेस्क्यू टीम को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। दक्षिण पूर्व दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और उत्तर पूर्वी दिल्ली के अधिकांश इलाकों में चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है।            
    अगर एक से दो दिनों तक यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी का यही क्रम जारी रहा तो दिल्ली गेट और आईटीओ के जरिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, कनॉट प्लेस, प्रगति मैदान के इलाकों में भी यमुना का पानी फैल सकता है। जबकि सुरक्षा के लिहाज से ये क्षेत्र अति महत्वपूर्ण हैं। यहां से कुछ ही दूरी पर संसद भवन, इंडिया गेट, केंद्र सरकार के प्रमुख मंत्रालय स्थित हैं, जिसके जरिए पूरे देश का संचालन होता है। 
                   यमुना जलस्तर 13 जुलाई की सुबह में 208.46 मीटर को पार कर गया है। यमुना बाजार पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। यहां पर लोग नाव का सहारा लेने के लिए मजबूर हुए हैं। इतना ही नहीं पानी से दिल्ली का आउटर रिंग रोड को बंद कर दिया गया है।  मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यमुना का जलस्तर 13 जुलाई की शाम तक 208.75 मीटर को पार कर जाएगा।  दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के चर्चित आवास के चारों तरफ पानी ही पानी है। 
                यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद दिल्ली में जीटी करनाल रोड पर भी पानी भर जाने से यातायात प्रभावित हुआ है। इसके अलावा जीटी करनाल रोड, कश्मीरी गेट, आउटर रिंग रोड, यमुना बाजार, आईटीओ, दिल्ली गेट तक पानी ने दस्तक दे दी है। बता दें कि गुरुवार यानी 12 जुलाई को यमुना के जल स्तर में बढ़ोतरी के बाद पुराना लोहा पुल को बंद कर दिया गया था।  यमुना के डूब वाले इलाके में दिल्ल पुलिस की ओर से धारा 144 लागू है। एलजी विनय सक्सेना ने नाव पर सवार होकर खुद यमुना के जलस्तर और बाढ़ का जायजा लिया था। 

Latest articles

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...

क्या नींद में सपना देखकर आप भी चलाते हैं हाथ-पैर? इसे ‘नॉर्मल’ समझकर न करें नजरअंदाज

नींद का समय शरीर के आराम करने और दिमाग के पूरे दिन की जानकारी...

More like this

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...