India vs West Indies 1st Test : अश्विन की आंधी में उड़ी वेस्टइंडीज की टीम, तोड़ा डेल स्टेन का बड़ा रिकॉर्ड

0
134

न्यूज डेस्क
भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन वेस्टइंडीज ने टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन वेस्टइंडीज के कप्तान का यह फैसला गलत साबित हुआ और पूरी टीम 150 रनों पर सिमट गई। भारत ने जवाब में बिना किसी नुकसान के 80 रन बना लिए हैं। टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज क्रीज पर टिके हैं। टीम इंडिया ने पहले ही दिन मैच पर पकड़ बना ली है। इस टेस्ट मैच के पहले दिन कई रिकॉर्ड बने, आइए जानते हैं क्या क्या रिकॉर्ड इस दौरान बने।

भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट का पहला दिन टीम इंडिया के ऑफ स्पिन रविचंद्रन अश्विन के नाम रहा। उन्होंने टेस्ट करियर में 33वीं बार 5 विकेट लिए, जिसके चलते विंडीज टीम 150 रन पर ही ऑलआउट हो गई। पारी में सबसे ज्यादा 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने गेंदबाजों में अश्विन ने जेम्स एंडरसन को पीछे छोड़ा।

अश्विन ने पहली पारी में 5 विकेट लिए। उनके नाम 702 इंटरनेशनल विकेट हो गए। तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अश्विन 16वें नंबर पर पहुंच गए। उन्होंने साउथ अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन (699 विकेट) को पीछे छोड़ा। वे 700+ विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बने। उनसे पहले अनिल कुंबले (956 विकेट) और हरभजन सिंह (711 विकेट) ही ऐसा कर सके हैं।

अश्विन टेस्ट में पिता-पुत्र का विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने। उन्होंने वेस्टइंडीज के ओपनर तेजनारायण चंद्रपॉल को बोल्ड किया। अश्विन ने 2011 में तेजनारायण के पिता शिवनारायण चंद्रपॉल का विकेट भी लिया था। उन्होंने साल 2011 में नई दिल्ली में खेले गए टेस्ट में शिवनारायण को एलबीडब्ल्यू किया था।


भारत के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और ईशान किशन को वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से पहले डेब्यू कैप मिली। जायसवाल को कप्तान रोहित शर्मा ने डेब्यू कैप दी। वहीं, किशन को विराट कोहली ने डेब्यू कैप दी। जायसवाल भारत के लिए टेस्ट खेलने वाले 306 और किशन 307वें खिलाड़ी बने। इनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सूर्यकुमार यादव को डेब्यू कैप मिली थी। वह भारत के लिए 305वें टेस्ट खिलाड़ी बने थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here