मणिपुर :असम राइफल्स के जवान ने साथियों पर चलाई गोली ,दो की मौत ,दो घायल 

0
177

न्यूज़ डेस्क
 मणिपुर में हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। कई महीनो से मणिपुर में हिंसा का तांडव जारी है। राज्य सरकार हमेशा यही कहती है कि मणिपुर में सब कुछ ठीक चल  रहा है लेकिन सच यही है कि मणिपुर प्रायः हर रोज लोगों की जाने जा रही है। कभी दो गुटों के संघर्ष में लोग मारे जा रहे हैं तो पुलिस की गोली से लोगों की जान जा रही है। लेकिन आज जो घटना घटी है वह बहुत कुछ सोंचने को मजबूर कर रहा है।                  

आज मणिपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक असम राइफल्स के एक जवान ने इंडो-म्यांमार बॉर्डर के पास अपने 6 साथियों को गोली मार दी। उसके बाद उस जवान ने खुद को भी गोली से उड़ा दिया। बताया जा रहा है घायल जवान में भी दो की मौत हो गई है, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी का सेना के अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी जवान 15 असम राइफल्स के बटालियन के थे।

खबरों की मानें तो, यह घटना बुधवार सुबह उस समय हुई जब जवान चुराचांदपुर स्थित अपने घर से छुट्टी बिताने के बाद लौटा था। यह घटना भारत-म्यांमार के पास दक्षिण मणिपुर में 15 असम राइफल्स बटालियन के अंदर हुई है। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई है और सुरक्षा बलों की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल खबरें है कि घायल जवान में से दो ने दम तोड़ दिया है।

 उधर, फायरिंग के लिए इस्तेमाल हुए राइफल को कब्जे में ले लिया गया है और जांच शुरू हुई है किस वजह से असम राइफल्स के जवान ने इस वारदात को अंजाम दिया, यह समझने के लिए उसके घर वालों से भी बात की जाएगी। पुलिस सूत्रों ने बताया है कि फायरिंग के बाद खुदकुशी करने वाले जवान के मोबाइल को कब्जे में लिया जा रहा है ताकि आखरी बातचीत को ट्रैक किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here