Homeदेशमेक इन इंडिया के दस वर्ष हुए पूरे ,पीएम मोदी ने कहा...

मेक इन इंडिया के दस वर्ष हुए पूरे ,पीएम मोदी ने कहा हम आत्मनिर्भर और विकसित भारत का निर्माण करेंगे

Published on

न्यूज़ डेस्क
 मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मेक इन इंडिया के दस वर्ष पूरे हुए हैं। इस योजना का कितना लाभ देश को मिला है यह जांच का विषय है लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने आज कहा है कि  “आज हम मेक इन इंडिया के 10 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। मैं उन सभी लोगों को बधाई देता हूं जो पिछले एक दशक से इस अभियान को सफल बनाने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। ‘मेक इन इंडिया’ हमारे देश को विनिर्माण और नवाचार का केंद्र बनाने के लिए 140 करोड़ भारतीयों के सामूहिक संकल्प को दर्शाता है।”

पीएम ने  कहा, “यह उल्लेखनीय है कि विभिन्न क्षेत्रों में निर्यात कैसे बढ़ा है, क्षमताएं निर्मित हुई हैं और इस प्रकार से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। भारत सरकार हर संभव तरीके से ‘मेक इन इंडिया’ को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सुधारों में भारत की प्रगति भी जारी रहेगी। हम सब मिलकर एक आत्मनिर्भर और विकसित भारत का निर्माण करेंगे!”

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने विनिर्माण में भारत की जबरदस्त क्षमता को उजागर किया है। आत्मनिर्भर भारत के मंत्र के साथ, हमारा देश विनिर्माण में अग्रणी और निवेश के लिए एक प्रमुख गंतव्य के रूप में उभरा है, जिससे हमारे युवाओं के लिए अवसरों की दुनिया बन गई है।”

बता दें कि ‘मेक इन इंडिया’ अभियान का उद्देश्य भारत को विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करना है, ताकि रोजगार के नए अवसर पैदा हो और देश की आर्थिक स्थिति और मजबूत हो सके। 

सरकार ने इस अभियान के तहत, स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देने और विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिए कई नीतियां लागू की हैं। 25 सितंबर, 2014 को ‘मेक इन इंडिया’ पहल शुरू की गई थी। यह ‘वोकल फॉर लोकल’ पहल में से एक है जिसने देश के विनिर्माण क्षेत्र को दुनिया के सामने बढ़ावा दिया।

Latest articles

आमिर खान ने कर ली तीसरी शादी? इंटरव्यू में किया खुलासा

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान सिर्फ सिनेमा को ही लेकर नहीं, अपनी पर्सनल...

सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है घुटनों का दर्द, क्या है इसकी वजह? जानें आयुर्वेदिक इलाज

सर्दियों के मौसम में बहुत से लोगों को घुटनों के दर्द और जोड़ों की...

बोर्ड ऑफ पीस’ की नींव, भारत समेत इन देशों ने बनाई दूरी

दुनियाभर में चल रही चर्चाओं के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्विट्जरलैंड...

मौत की सजा के तरीके को लेकर दाखिल याचिका पर SC ने सुरक्षित रखा फैसला

मौत की सजा के लिए फांसी की जगह दूसरे तरीके अपनाए जाने की मांग...

More like this