Maharashtra:जल्द होगा शिंदे कैबिनेट का विस्तार, BJP और Shiv Sena शिंदे गुट के 10 नेताओं को मिल सकता है मंत्री का पद

0
319
  • Maharashtra:जल्द होगा शिंदे कैबिनेट का विस्तार

  • BJP और Shiv Sena शिंदे गुट के 10 नेताओं को मिल सकता है मौका

  • बीजेपी के 6 नेताओं को मिल सकता है मंत्री का पद

  • शिवसेना शिंदे गुट के 4 आमदार को मिल सकता है मंत्री पद

  • 19 जून से पहले कैबिनेट विस्तार की है संभावना

  • एकनाथ शिंदे-फडणवीस ने की अमित शाह से मुलाक़ात

विकास कुमार
महाराष्ट्र में शिंदे-फडणवीस सरकार के सत्ता में आने के बाद अभी तक कैबिनेट विस्तार नहीं हो पाया है। लेकिन अब जल्द ही महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार हो सकता है। बताया जा रहा है कि शिवसेना शिंदे गुट के वर्षगांठ से पहले राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा। हालांकि राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार छोटा होगा। शिंदे-फडणवीस को दिल्ली से ही इस तरह के निर्देश दिए गए हैं।

सत्ता में शामिल शिंदे की शिवसेना और बीजेपी के नेता लंबे समय से मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार कर रहे हैं। सत्ता पक्ष में नाराजगी को भांप कर विपक्ष लगातार सरकार पर हमला कर रहा था। इसलिए शिंदे फडणवीस सरकार के मंत्रिमंडल को अब अधिक समय तक टाला नहीं जाएगा। मौजूदा कैबिनेट विस्तार में बीजेपी के छह और शिवसेना के चार सदस्यों को मंत्री पद मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं। बीजेपी के चार कैबिनेट मंत्री और दो राज्य मंत्री का पद मिलने की संभावना जताई जा रही है। और शिवसेना के दो कैबिनेट मंत्री और दो अमदार के राज्य मंत्री होने की संभावना है। खबर यह भी है कि बाकी के 13 खाली मंत्री पद अक्टूबर-नवंबर के बीच भरे जा सकते हैं।

पिछले ग्यारह महीनों से शिंदे-फडणवीस कैबिनेट में अपने 19 सहयोगियों के साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं। अब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार पर चर्चा की है। मुख्यमंत्री शिंदे का कहना है कि शिवसेना की वर्षगांठ से पहले इस मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाना चाहिए। इसका मतलब है कि राज्य में 19 जून से पहले कैबिनेट विस्तार की संभावना है।

महाराष्ट्र में राज्य मंत्रिमंडल का यह विस्तार आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए किया जाएगा। महाराष्ट्र में बीजेपी के मिशन 45 को फायदा पहुंचाने वाले नेताओं को ही मंत्री बनाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here