न्यूज डेस्क
प्याज का इस्तेमाल लगभग हर सब्जी को बनाने में किया जाता है। प्याज के बिना सब्जी का टेस्ट नहीं आता है। दाल में तड़का लगाने के लिए भी प्याज का इस्तेमाल होता है। सलाद की प्लेट भी प्याज के बिना खाली सी लगती है। वैसे तो प्याज खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। सोडियम, पोटेशियम, फोलेट्स, विटामिन ए, सी, और ई से भरपूर प्याज से शरीर को कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और फास्फोरस भी मिलता है। इसके अलावा प्याज में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं। लेकिन सुपरफूड जैसी क्वालिटी रखने वाले प्याज के नुकसान भी हैं।

प्याज खाने के नुकसान
सलाद के तौर पर कच्चा प्याज हर तरह के खाने के साथ अच्छा लगता है। लेकिन बहुत ज्यादा कच्चा प्याज खाना सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है और इससे आपके लिए कई तरह की समस्याएं खड़ी हो सकती है। तो आइए जानते हैं कि कच्चा प्याज खाने से सेहत को क्या नुकसान हो सकते हैं।
लो शुगर में नुकसानदायक
आजकल हाई शुगर के मरीजों के साथ साथ लो शुगर की मरीजों की संख्या भी बढ़ रही हैं। जो लोग लो ब्लड शुगर की समस्या से जूझ रहे हैं उन्हें कच्चे प्याज से दूरी बना लेनी चाहिए। प्याज खाने से ब्लड में शुगर लेवल कम हो सकता है। इसलिए शुगर की बीमारी वाले मरीजों को डॉक्टर की सलाह पर ही प्याज का सेवन करना चाहिए।

कब्ज की समस्या
प्याज में fructans की मात्रा ज्यादा होती है, ऐसे में ये पेट में जाकर गैस की समस्या पैदा कर सकता है। अगर आप सलाद में कच्चा प्याज खाते हैं जो गैस की समस्या होने का खतरा बढ़ जाता है।
गर्भावस्था में प्याज का नुकसान
गर्भवती महिलाओं को सलाद में कच्चे प्याज के सेवन से दूरी बना लेनी चाहिए। कच्चा प्याज खाने से जलन और मतली जैसी समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं कच्चा प्याज गर्भवती महिला के ब्लड प्रेशर के लेवल को भी घटा सकता है।

