Homeदेशमहाराष्ट्र विधान सभा चुनाव : अजित पवार मुसलमानो के लिए शिक्षा में...

महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव : अजित पवार मुसलमानो के लिए शिक्षा में आरक्षण की मांग पर अड़े

Published on

न्यूज़ डेस्क
महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव को देखते हुए एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने मुसलमानो के लिए शिक्षा में आरक्षण की सिफारिशों का ऐलान किया है। लोकसभा चुनाव में अपना जनाधार खो चुकी एनसीपी अब अजित पवार को लगने लगा है कि मुस्लिम समुदाय को पार्टी से जोड़े वगैर आगे की राजनीति मुश्किल हो सकती है। लोकसभा चुनाव में अजित पवार गुट को मात्र एक सीट पर ही जीत हुई है।

अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने महाराष्ट्र में मुस्लिम समुदाय के लिए शिक्षा में आरक्षण की सिफारिश करने का ऐलान किया है। मुस्लिम समुदाय तक पहुंच बढ़ाने और इसी साल सितम्बर-अक्टूबर में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में समुदाय का वोट हासिल करने का यह एनसीपी का नया पैंतरा माना जा रहा है।

चुनाव में लगे झटके के बाद महायुति सरकार का हिस्सा एनसीपी अब मुस्लिम समुदाय को शिक्षा में कोटा देने के लिए बीजेपी और शिवसेना के साथ बातचीत करने की योजना बना रही है, जिसने दलितों और आदिवासियों के साथ मिलकर महायुति के खिलाफ मतदान किया था। उन्हें डर था कि अगर 400 सीटों का आंकड़ा पार करने और केंद्र में सरकार बनाने के बाद बीजेपी ने संविधान में बदलाव किया तो उनका अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा।

महाराष्ट्र एनसीपी के मुख्य प्रवक्ता उमेश पाटिल ने कहा, “हम अपनी स्थिति पर अड़े हुए हैं कि मुस्लिम समुदाय को राज्य में शिक्षा में आरक्षण मिलना चाहिए। बॉम्बे हाईकोर्ट ने कांग्रेस-एनसीपी सरकार द्वारा मुस्लिम समुदाय को 5 प्रतिशत शैक्षणिक आरक्षण देने के फैसले को स्वीकार कर लिया था।

हालांकि बाद में यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया। इसको लेकर रायगढ़ से नवनिर्वाचित सांसद सुनील तटकरे ने कहा, ”हमने कल पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक की है। बैठक के दौरान हमने उनका पक्ष सुना। अभी इस मामले को लेकर एक बैठक और की जाएगी। उसके बाद ही हम किसी नतीजे पर पहुंच पाएंगे।”

एनसीपी का यह कदम इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि पिछले सप्ताह पार्टी विधायकों ने अजित पवार के साथ बैठक में कहा था कि पार्टी को उस्मानाबाद, बारामती और शिरूर में भारी हार का सामना करना पड़ा। वहां के सारे मुस्लिम मतदाताओं ने महा विकास अघाड़ी उम्मीदवारों के पक्ष में ही मतदान किया था।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...