Homeदेशअब ज्योतिर्मठ के नाम से जाना जाएगा चमोली का जोशीमठ,कैंचीधाम भी बना...

अब ज्योतिर्मठ के नाम से जाना जाएगा चमोली का जोशीमठ,कैंचीधाम भी बना तहसील, धामी सरकार के प्रस्तावों को केंद्र की मंजूरी

Published on

न्यूज डेस्क
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड सरकार की ओर से भेजे गए दो तहसीलों के नाम परिवर्तन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसमें जोशीमठ को ज्योतिर्मठ और कोश्याकुटोली का नाम बदलकर कैंची धाम कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों नामों को बदलने के साथ इसका प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा था।

जोशीमठ की स्थानीय जनता लंबे समय से जोशीमठ को ज्योतिर्मठ नाम दिए जाने की मांग कर रही थी औेर मुख्यमंत्री के सामने भी यह मांग प्रमुखता से उठाई गई थी जिसके मद्देनजर पिछले साल उन्होंने चमोली जिले में एक कार्यक्रम के दौरान नाम परिवर्तन की घोषणा की थी।

मान्यता है कि आठवीं सदी में आदि गुरु शंकराचार्य इस क्षेत्र में आए थे और कल्पवृक्ष के नीचे तपस्या की थी जिससे उन्हें दिव्य ज्ञान की ज्योति की प्राप्ति हुई थी। दिव्य ज्ञान ज्योति और ज्योतेश्वर महादेव की वजह से इस स्थान को ज्योतिर्मठ कहा गया लेकिन बाद में यह जोशीमठ के नाम से प्रचलित हो गया।

नैनीताल जिले की कोश्याकुटोली तहसील को बाबा नीब करौरी महाराज के आश्रम श्री कैंची धाम का नया नाम देने के प्रस्ताव को भी केंद्र से मंजूरी मिल गयी है। सीएम धामी ने बीते वर्ष कैंची धाम मंदिर के स्थापना दिवस पर 15 जून को आयोजित एक समारोह के मौके पर कोश्याकुटोली तहसील का नाम बदलकर श्री कैंची धाम करने की घोषणा की थी।

Latest articles

जनगणना 2027 के लिए 11,718 करोड़ रुपये मंजूर, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

lकेंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि 2027 से देशभर में जनगणना होगी।...

राहुल गांधी ने वायु प्रदूषण का सदन में उठाया मुद्दा, विस्तृत चर्चा की मांग की

#RahulGandhi # issue #airpollution #House#demand#detaileddiscussion.#Govt लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदूषण के मुद्दे...

आधार की फोटोकॉपी पर जल्द लगेगी रोक! UIDAI ला रहा बड़ा बदलाव

कई वर्षों से जहां भी पहचान देने की बात आती है आधार की फोटोकॉपी...

डायबिटीज के मरीजों के लिए खुशखबरी, भारत में लॉन्च हुई Ozempic

दवा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क ने भारत में अपनी चर्चित डायबिटीज दवा ओजेम्पिक लॉन्च कर...

More like this