Homeदेशबीजेपी का अगला अध्यक्ष कौन होगा ? सात नामों पर चल रहा...

बीजेपी का अगला अध्यक्ष कौन होगा ? सात नामों पर चल रहा है मंथन !

Published on

न्यूज़ डेस्क 
बीजेपी का अगला अध्यक्ष कौन होगा इसको लेकर संघ और पीएम मोदी चर्चा कर रहे हैं। खबर के मुताबिक कोशिश यह की जा रही है कि अध्यक्ष चाहे जो भी बने लेकिन उनकी उम्र 60 साल से ज्यादा नहीं हो। इसके साथ ही जिस तरह से बीजेपी की पूरी राजनीति पिछड़ों के हाथ में चली गई है उसे देखते हुए इस बार भी अध्यक्ष के पद पर किसी सवर्ण को बैठाने की बात की जा रही है। 

   भाजपा की सेकंड लाइन में संभावनाओं से भरे नेता माने जाते हैं संघ पृष्ठिभूमि के 53 वर्षीय देवेंद्र फडणवीस। प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री दोनों रहते हुए संगठन और सरकार चलाने का कौशल है। पार्टी इन्हें लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान प्रभारी बनाती रही है। महाराष्ट्र में जिस तरह से नए समीकरण उभरे हैं, उससे इन्हें राज्य से हटाकर राष्ट्रीय राजनीति में पार्टी मौका दिया जा सकता है।

अध्यक्ष को लेकर जिन नामों पर चर्चा हो रही है उनमे अनुराग ठाकुर का भी नाम है। इस बार अनुराग ठाकुर को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है। अनुराग की युवाओं में अच्छी लोकप्रियता है। लोकसभा चुनाव में जिस तरह से युवाओं की नाराजगी बड़ा मुद्दा बनी, उससे उनके चेहरे को आगे कर पार्टी युवाओं को आकर्षित कर सकती है। लेकिन, नड्डा के बाद दूसरा राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हिमाचल से होगा, इस पर संशय है।
    
महाराष्ट्र में जिस तरह से भाजपा के सामने मराठा राजनीति को साधने की चुनौती है, उसमें 62 वर्षीय विनोद तावड़े को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर पार्टी संदेश दे सकती है। संघ के छात्र संगठन एबीवीपी से निकले तावड़े मुंबई प्रदेश इकाई अध्यक्ष से लेकर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री तक रह चुके हैं। इस समय बतौर महासचिव दूसरे दलों के नेताओं की भर्ती से लेकर कई बड़े अभियान देख रहे।   

ओम माथुर और नरेंद्र सिंह तोमर दोनों भाजपा के बेहद वरिष्ठ नेता हैं और संगठन कौशल में माहिर माने जाते हैं। माथुर यूपी, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़ से लेकर कई राज्यों में पार्टी की सरकारें बनवा चुके हैं। हालांकि, राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की राह में माथुर की 72 साल की उम्र रोड़ा है। केंद्र से राज्य की राजनीति में बतौर स्पीकर भेजे गए नरेंद्र सिंह तोमर फिर से राष्ट्रीय राजनीति में आएंगे, यह बड़ा सवाल है।  

राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान निवासी 54 वर्षीय सुनील बंसल की गिनती भाजपा के परफॉर्मर नेताओं में होती है। संघ पृष्ठिभूमि के बंसल के ओडिशा और तेलंगाना का प्रभारी रहते भाजपा ने दोनों राज्यों में शानदार प्रदर्शन किया। इसके पूर्व यूपी में संगठन मंत्री रहते हुए 2014, 2017, 2019 और 2022 का चुनाव जिता चुके हैं। बंसल का ट्रैक रेकॉर्ड उन्हें अध्यक्ष पद का दावेदार बनाता है।

के लक्ष्मण के नाम पर भी चर्चा जारी है। तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और इस समय ओबीसी मोर्चा की कमान संभाल रहे हैं। संसदीय और केंद्रीय चुनाव जैसी ताकतवर समितियों में सदस्य होने की वजह से मजबूत व्यक्ति हैं। लक्ष्मण को बनाने से भाजपा न केवल दक्षिण भारत को बल्कि ओबीसी को भी साध सकती है। तेलंगाना में भाजपा की इस बार कांग्रेस से ज्यादा लोकसभा सीटें आईं हैं। राज्य के खाते में अध्यक्ष का पद डाला जा सकता है।

 इसके साथ ही संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश का भी नाम चर्चा में है। 

Latest articles

भारत को मिल गया पाकिस्तान के खिलाफ पुख्ता सबूत!एफएटीएफ में उठेगा चेहरे से नकाब

आतंकवादियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान के खिलाफ भारत को पुख्ता सबूत हाथ लग...

सूरज पंचोली की केसरी वीर फ्लॉप हुई या हिट, ओपनिंग डे पर की इतनी कमाई

बॉलीवुड एक्टर सूरज पंचोली, सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और आकांक्षा शर्मा स्टारर केसरी वीर...

पाकिस्तानी विमानों के लिए भारत अभी नहीं खोलेगा एयर स्पेस,23जून तक रहेगी पाबंदी

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक और सख्त कदम उठाया है।भारत ने पाकिस्तान की...

दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से वापस ली7याचिका,केंद्र विवाद पर AAP सरकार ने दाखिल किए थे केस

दिल्ली में सरकार बदलने का सीधा असर कानूनी विवादों पर पड़ा है।रेखा गुप्ता के...

More like this

भारत को मिल गया पाकिस्तान के खिलाफ पुख्ता सबूत!एफएटीएफ में उठेगा चेहरे से नकाब

आतंकवादियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान के खिलाफ भारत को पुख्ता सबूत हाथ लग...

सूरज पंचोली की केसरी वीर फ्लॉप हुई या हिट, ओपनिंग डे पर की इतनी कमाई

बॉलीवुड एक्टर सूरज पंचोली, सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और आकांक्षा शर्मा स्टारर केसरी वीर...

पाकिस्तानी विमानों के लिए भारत अभी नहीं खोलेगा एयर स्पेस,23जून तक रहेगी पाबंदी

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक और सख्त कदम उठाया है।भारत ने पाकिस्तान की...