Homeदेशबिहार में मां मुंडेश्वरी का है बड़ा चमत्कारी धाम, यहां बगैर रक्त...

बिहार में मां मुंडेश्वरी का है बड़ा चमत्कारी धाम, यहां बगैर रक्त बहाए दी जाती है बकरे की ‘बलि’

Published on

विकास कुमार
बिहार के कैमूर की पहाड़ियों पर मां मुंडेश्वरी धाम है। कैमूर पर्वत के पवरा पहाड़ी पर मां मुंडेश्वरी का चमत्कारी मंदिर है। मां का यह मंदिर संस्कृति और इतिहास को समेटे हुए है। मां मुंडेश्वरी के बारे में कहा जाता है कि यहां आज भी चमत्कार होते हैं। मां दूर्गा का यह मंदिर भक्तों के सभी मुरादों को पूरा करती हैं। जो भक्त माता का दर्शन करते हैं उनकी हर मनोकामना पूरी होती है।

मां मुंडेश्वरी मंदिर में बलि देने की भी अनोखी प्रथा है। यहां की बलि प्रथा को सात्विक बलि प्रथा कहा जाता है। यहां पर बलि के लिए बकरा लाया जाता है, लेकिन उसके प्राण नहीं लिए जाते हैं यानि बकरे को काट कर बलि नहीं दी जाती है। बकरे को माता की मूर्ति के सामने लाया जाता है। इसके बाद पुजारी मां की मूर्ति को स्पर्श कर चावल बकरे पर फेंकते हैं, तब बकरा बेहोश हो जाता है। फिर थोड़ी देर बाद दोबारा अक्षत फेंकने पर बकरा उठ खड़ा होता है। मां मुंडेश्वरी मंदिर में होने वाले इस अनोखे बलि को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।

मुंडेश्वरी मंदिर पहाड़ों और जंगलों से घिरा हुआ है। इस मंदिर को शक्तिपीठ भी कहते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस जगह पर मां ने चण्ड-मुण्ड नाम के असुरों का वध किया था,इसलिए ही ये माता मुंडेश्वरी देवी के नाम से प्रसिद्ध हैं। 535 ईस्वी पूर्व में मुंडेश्वरी मंदिर की स्थापना की गई थी। मंदिर प्रबंधन से जुड़े गोपाल कृष्ण ने बताया कि कुछ दिन पहले यहां बेल्जियम से भी तीर्थयात्री आए थे।

बिहार का मुंडेश्वरी मंदिर अपने चमत्कारों के लिए प्रसिद्ध है,यहां आने पर भक्तों को मन की शांति मिलती है,और उनकी मनोकामना पूरी हो जाती हैं।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this