रांची के तनवीर ने यस बनकर बिहार के मॉडल को फंसाया, महिला मॉडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांगी मदद

0
122

बीरेंद्र कुमार झा

झारखंड में लव जिहाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।मुंबई में रहने वाली बिहार की एक मॉडल ने आरोप लगाया है कि रांची में ग्रूमिंग इंस्टिट्यूट चलाने वाले तनवीर ने यश बनकर उसे झूठे प्रेम जाल में फंसाया। बाद में उसने शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।मॉडल का आरोप है कि वर्ष 2021 से लेकर अबतक तनवीर अख्तर खान ने कई बार उसके साथ बलात्कार किया है और अब वह उसे ब्लैकमेल कर रहा है। तनवीर रांची का रहने वाला है। वह रांची में ही मॉडलिंग इंस्टीट्यूट चलाता है।मॉडल ने मुंबई में तनवीर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी इस मामले में मदद मांगी है। रांची के एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि रांची में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

भागलपुर की रहने वाली है मॉडल

गौरतलब है कि मुंबई में काम करने वाली यह मॉडल बिहार के भागलपुर की रहने वाली है। मॉडल वर्ष 2020 में रांची में एक मॉडलिंग कंपनी के संपर्क में आई थी, वही एक व्यक्ति से उसकी मुलाकात हुई जिसने अपना नाम यश बताया था।उसने मॉडल को अपने यहां नौकरी पर रख लिया। पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई। फिर यस ने मॉडल पर धर्म परिवर्तन और शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। मॉडल को जब इस बात का पता चला कि यश दरसल यश नहीं, बल्कि तनवीर अख्तर खान है तो उसे दोस्ती खत्म कर दी। लेकिन इसके बाद तनवीर ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। तनवीर अख्तर खान से बचने के लिए वह मुंबई लौट गई।।

मॉडल का पीछा करते हुए मुंबई तक पहुंचा तनवीर

मॉडल का आरोप है कि उसे प्रताड़ित करने के लिए तनवीर मुंबई तक पहुंच गया।वहां भी उसने मॉडल पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव डालना शुरू कर दिया। तनवीर चाहता था कि भागलपुर की रहने वाली मॉडल धर्म बदलकर उसके साथ शादी कर ले। मॉडल ने जब ऐसा करने से इंकार कर दिया तो उसने उसे जान से मारने की भी कोशिश की। मॉडल ने मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्सोवा पुलिस ने इस केस को रांची पुलिस को भी ट्रांसफर कर दिया है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लगाई गुहार

मॉडल का आरोप है कि होली के दिन तनवीर ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें ले ली हैं। उन्हीं तस्वीरों के जरिए वह उसे ब्लैकमेल कर रहा है। वह उसे लगातार धमका रहा है मॉडल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड करके पीएम नरेंद्र मोदी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

मुंबई में मामला दर्ज

एक महिला मॉडल के द्वारा बलात्कार का आरोप लगाने के बाद तनवीर अख्तर मोहम्मद झील खान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 376( 2) (एन) 328, 506 ,504 ,323 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here