बीरेंद्र कुमार झा
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस समय अमेरिका दौरे पर हैं। वहां उन्होंने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के सिलीकान वैली केंपस में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया।इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी जब लोगों को संबोधित कर रहे थे उस समय वहां खालिसानी झंडे भी लहराए गए। खालिस्तानी समर्थकों ने राहुल गांधी को भी चुनौती दी।
खालिस्तान की मांग को लेकर राहुल गांधी के कार्यक्रम में नारेबाजी
राहुल गांधी जब कैलिफोर्निया में लोगों को संबोधित कर रहे थे, उस समय खालिस्तान समर्थकों ने खालिस्तानी झंडे लहराते और खालिस्तान की मांग को लेकर नारेबाजी भी की।खालिस्तानी संगठन एसएफजे ने इसकी जिम्मेवारी ली है। संगठन के प्रमुख गुरुपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो जारी किया और कहा कि सब ने देखा 1984 सिख दंगों को लेकर हमने क्या किया।खालिस्तानियों ने राहुल गांधी को चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस नेता अमेरिका में जहां-जहां जाएंगे ,खालिस्तानी समर्थक वहां खड़े होंगे।खकिस्तानियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अगला टारगेट बताते हुए कहा कि 22 जून को अगला नंबर मोदी का।
अमेरिकी दौरे में सांसदों से मुलाकात करेंगे राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका के 3 शहरों की यात्रा के लिए अमेरिका पहुंच चुके हैं। इस दौरान वे भारतीय प्रवासियों से बातचीत करने के साथ ही अमेरिकी सांसदों से भी मुलाकात करेंगे इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पिछले हफ्ते कहा था कि गांधी की यात्रा का मकसद वास्तविक लोकतंत्र के साझा मूल्यों और दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है।

