शीतकाल के लिए बंद हुए भगवान केदारनाथ के कपाट, 29 अक्टूबर को बद्रीनाथ के

0
300

देहरादून: भैयाजूद के अवसर पर आज सुबह 8.20 बजे विश्व प्रसिद्ध धाम केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिये गये। अगले छह महीने तक बाबा केदार की पूर्जा अर्चना और दर्शन ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर होगें।


आज ही यमुनोत्री धाम के कपाट भी दोपहर 12:09 बजे बंद कर दिए जाएंगे। एक दिन पहले गंगोत्री धाम के कपाट भी बंद कर दिए गए थे। वहीं, बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को बंद होंगे।

गुरुवार को सुबह चार बजे से केदारनाथ धाम में भगवान का अभिषेक किया गया। जिसके बाद उन्हें समाधि दी गई। भगवान केदार की डोली मंदिर के बाहर आई और भक्तों ने भव्य दर्शन दिए। इसके बाद पौराणिक विधि विधान के साथ मंदिर के मुख्य कपाट के साथ ही पीछ के कपाट को बंद कर सील कर दिया गया।

धाम से बाबा की चल विग्रह डोली अपने शीतकालीन स्थान के लिए रवाना हो गई। इस दौरान धाम में बाबा केदार के दर्शनों को भक्तों का तांता लगा रहा। केदारनाथ धाम में अब तक 15.55 लाख से अधिक यात्री पहुंचे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here