गाजीपुर पहुंच भाजपा पर बरसे केजरीवाल, कहा दिल्ली को बना दिया कूड़े का ढ़ेर

0
207

नई दिल्ली: दिल्ली में एमसीडी चुनाव से पहले कूड़े पर राजनीति शुरू हो गयी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गाजीपुर लैंडफिल साइट पहुंचे और कहा कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के आगामी चुनाव कचरे के मुद्दे पर लड़े जाएंगे। उन्होंने वादा किया कि अगर आम आदमी पार्टी (आप) एमसीडी चुनाव जीतती है तो पांच वर्ष में दिल्ली को साफ कर दिया जाएगा।

भाजपा ने किया केजरीवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सैकड़ों समर्थकों ने केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारे लगाए। आप कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की।

भाजपा ने 15 साल में दिल्ली को दिये कचरे पहाड़: केजरीवाल

ढलाव घर स्थल पर मीडिया को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा ने, दिल्ली में पहले रहे तीन नगर निगमों में 15 साल के शासन के दौरान कचरे के पहाड़ दिए और पूरे शहर को कचरे से भर दिया।

भाजपा पर लगाया दो लाख करोड़ के गबन का आरोप

उन्होंने कहा, ‘गाजीपुर कूड़े का ढेर भाजपा के बुरे कर्मों का और नगर निकायों में हुए भ्रष्टाचार का पहाड़ है। एमसीडी चुनाव कचरे के मुद्दे पर लड़ा जाएगा।’ दिल्ली के मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने नगर निकायों में 15 साल के शासन के दौरान ‘‘दो लाख करोड़ रुपये का गबन’’ किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here