Homeदेशलोकसभा चुनाव : ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ लड़ेंगे राव यादवेंद्र सिंह

लोकसभा चुनाव : ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ लड़ेंगे राव यादवेंद्र सिंह

Published on

न्यूज़ डेस्क
मध्यप्रदेश में इस बार कांग्रेस और बीजेपी के बीच बड़ी लड़ाई होने जा रही है। एक -एक सीट पर रोचक मुकाबला की सम्भावना है लेकिन सबकी निगाह अब ज्योतिरादित्य सिंधिया की गुना सीट पर है। गुना लोकसभा सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ कांग्रेस ने राव यादवेन्द्र सिंह को अपना प्रत्याशी बनाकर चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस के इस दाव से सिंधिया की परेशानी कितनी बढ़ेगी यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा लेकिन बीजेपी लड़ाई इस बार आसान नहीं है।

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने अपनी एक औऱ लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस की इस सूची में मध्यप्रदेश की तीन सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है । इन तीन नामों को मिलाकर अब तक कांग्रेस 25 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है और 3 सीटों अभी भी होल्ड हैं। खजुराहो सीट कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के लिए छोड़ रखी है।

सबसे बड़ा सवाल यही है कि कौन हैं राव यादवेंद्र सिंह यादव, जिन पर कांग्रेस ने भरोसा जताया है। राव यादवेंद्र सिंह यादव अशोकनगर जिले से आते हैं और उनके पिता देशराज यादव भाजपा के विधायक रह चुके हैं। राव यादवेंद्र सिंह पहले भाजपा में ही थे, लेकिन 2023 के विधानसभा चुनाव के वक्त भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आ गए थे।

राव यादवेंद्र सिंह फिलहाल जिला पंचायत सदस्य हैं। इनके परिवार के के 6 सदस्य अभी राजनीति में सक्रिय हैं। राव यादवेंद्र सिंह यादव जिला पंचायत सदस्य हैं तो उनकी उनकी पत्नी जनपद सदस्य हैं। भाई जिला पंचायत सदस्य और मां भी जनपद सदस्य हैं।

इसके अलावा, उनके पिता देशराज यादव दो बार गुना लोकसभा सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि दोनो बार उन्हें हार का ही सामना करना पड़ा है। अबकी बार बाप की जगह बेटा मैदान में है और दोनों ही उम्मीदवारों की पार्टी बदली हुई है। ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस की बजाय भाजपा से मैदान में हैं और यादवेंद्र सिंह भाजपा की बजाय कांग्रेस से।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और भारतीय चुनावआयोग को नोटिस भेजा

सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार और निर्वाचन भारतीय आयोग को नोटिस जारी कर...

आई-पैक पर ईडी रेड केस में कलकत्ता हाईकोर्ट में तृणमूल की याचिका डिस्पोज

 पश्चिम बंगाल की राजनीति में उबाल ला देने वाले आई-पैक रेड केस में तृणमूल...

RailOne ऐप से जनरल टिकट बुक करने पर मिल रहा 3% डिस्काउंट

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और टिकट बुक करने के लिए ऑनलाइन...

शरीर अपने आप करने लगेगा खुद को डिटॉक्स, बस करना होगा ये काम

आजकल लोग शरीर को डिटॉक्स करने के लिए तरह-तरह के ट्रेंड्स और महंगे प्रोडक्ट्स...

More like this

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और भारतीय चुनावआयोग को नोटिस भेजा

सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार और निर्वाचन भारतीय आयोग को नोटिस जारी कर...

आई-पैक पर ईडी रेड केस में कलकत्ता हाईकोर्ट में तृणमूल की याचिका डिस्पोज

 पश्चिम बंगाल की राजनीति में उबाल ला देने वाले आई-पैक रेड केस में तृणमूल...

RailOne ऐप से जनरल टिकट बुक करने पर मिल रहा 3% डिस्काउंट

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और टिकट बुक करने के लिए ऑनलाइन...