Bihar News:90 फीसदी छात्रों को मिला जॉब ऑफर, LNMI ने मुश्किल दौर में भी रचा नया रिकॉर्ड

0
6

Bihar News: देश और दुनिया में बाजार की चुनौतीपूर्ण स्थिति के बावजूद पटना स्थित ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान (LNMI) ने प्लेसमेंट के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। संस्थान की निदेशक डॉ. एन विजयलक्ष्मी ने बताया कि इस वर्ष 90 प्रतिशत छात्रों का सफल प्लेसमेंट कराया गया है।

संस्थान के 172 से अधिक छात्र-छात्राओं का चयन 45 प्रतिष्ठित कंपनियों में हुआ है, जहां उन्हें आकर्षक वार्षिक पैकेज ऑफर किए गए हैं।

एक छात्र को मिला 17.35 लाख रुपये का सबसे बड़ा पैकेज

प्रेस वार्ता में निदेशक डॉ. एन विजयलक्ष्मी ने बताया कि इस वर्ष संस्थान के छात्र असीम बनर्जी को मॉन्सटर बेवरेजेस कॉरपोरेशन की ओर से 17.35 लाख रुपये वार्षिक का सबसे बड़ा पैकेज मिला है।

इसके अलावा टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड – 8 लाख रुपये ,इंडिगो पेंट्स – 9 लाख रुपये, कॉम्फेड – 7.5 लाख रुपये का आकर्षक पैकेज छात्रों को ऑफर किया गया है। प्लेसमेंट सत्र 2026 का औसत पैकेज 6.50 लाख रुपये वार्षिक रहा।

इन बड़ी कंपनियों ने दिया जॉब ऑफर

LNMI के छात्रों को जिन प्रमुख कंपनियों में प्लेसमेंट मिला है, उनमें:

  • Monster Beverages Corporation
  • Varun Beverages
  • Tata Consumer Products
  • ITC
  • Indigo Paints
  • Himalaya Wellness
  • TCI Express
  • COMFED
  • Amul
  • Jeevika
  • Tata AIG
  • HDFC Life

जैसी नामी कंपनियां शामिल हैं।

‘यह छात्रों की मेहनत और संस्थान की गुणवत्ता का परिणाम’

डॉ. एन विजयलक्ष्मी ने कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, प्रतिभा और संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रशिक्षण व्यवस्था का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि किसी भी छात्र के लिए पढ़ाई पूरी होने के साथ नौकरी का ऑफर मिलना गर्व की बात होती है और LNMI के छात्र भविष्य में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।

पूरी तरह सरकारी संस्थान है LNMI

निदेशक ने बताया कि LNMI पूरी तरह सरकारी संस्थान है। इसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री होते हैं जबकि कार्यकारी अध्यक्ष उच्च शिक्षा मंत्री होते हैं। संस्थान का संचालन भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी निदेशक के रूप में करते हैं।

छात्रों के व्यक्तित्व विकास पर भी फोकस

संस्थान के कुलसचिव सुधीर कुमार ने कहा कि LNMI छात्रों को केवल शैक्षणिक शिक्षा ही नहीं, बल्कि एक संपूर्ण व्यक्तित्व के रूप में विकसित करने पर भी ध्यान देता है ताकि वे प्रतिस्पर्धात्मक दौर में अपनी अलग पहचान बना सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here