जेडीयू विवाद पर ललन सिंह और नीतीश कुमार ने मुंह खोला, जेडीयू में सब कुछ ठीकठाक

0
111

बीरेंद्र कुमार झा

दिल्ली में होने वाले पार्टी कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक की एक ही दिन कराने की घोषणा के बाद से ही जनता दल यूनाइटेड में विवाद की चर्चा होने लगी थी। माना जा रहा था कि ललन सिंह को पार्टी अध्यक्ष से हटाकर या तो खुद नीतीश कुमार जनता दल यूनाइटेड के पार्टी का कमान अपने हाथों में ले लेंगे या फिर अपने किसी दूसरे भरोसेमंद को सौंपेंगे ।भारतीय जनता पार्टी इस बात को पूरी तरह से हवा भी दे रही थी, लेकिन अब जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और नीतीश कुमार का बयान इस मामले में सामने आया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि जदयू में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा है।पार्टी पूरी तरह से एक है और एक ही रहेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी चाहे जितनी भी ताकत लगा ले, हम टूटने वाले नहीं हैं।हम एक हैं और एक ही रहेंगे।गौरतलब है कि आज दिल्ली में पार्टी की बैठक होगी।इस बैठक को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत पार्टी के सभी सीनियर नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं। इसके अलावा कल दिल्ली में ही जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी व राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी।

पार्टी के अंदर नहीं है कोई विवाद

दिल्ली रवाना होने से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पार्टी के अंदर किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं है।उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष बैठक होती है। यह बैठक भी उसी तरह से हो रही है।सब कुछ ठीक है। हालांकि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र सिंह को लेकर सवाल पर उन्होंने कुछ भी नहीं कहा। मुख्यमंत्री ने बोला ऐसा कुछ नहीं है, सब कुछ नॉर्मल है।

कोई कितनी बार सफाई दे सकता है

भारतीय जनता पार्टी इस बात की भी बार-बार चर्चा कर रही थी कि ललन सिंह का आरजेडी से नजदीकी बढ़ रही है और जल्दी ही जेडीयू का आरजेडी में विलय हो जाएगा। बीजेपी इसी प्रकार की कड़ी से कड़ी जोड़कर ललन सिंह के जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा की बात कह रही थी। अब बीजेपी के इस हरकत पर तेजस्वी यादव ने कहा कि आखिर कोई कितनी बार सफाई दे सकता है। हर पार्टी की राष्ट्रीय स्तर पर बैठक होती है। कार्यकारिणी की बैठक होती है। हमारी भी हुई थी इस प्रकार की बेकार की बातों को बीजेपी को जितना हवा देना है दे दे,इससे आरजेडी – जेडीयू महागतबंधन की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here