Homeदेशनागपुर में कांग्रेस की 'हैं तैयार हम' महारैली, लोकसभा चुनाव के लिए...

नागपुर में कांग्रेस की ‘हैं तैयार हम’ महारैली, लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी फूंकेगी बिगुल

Published on

न्यूज़ डेस्क 
संघ के गढ़ नागपुर में आज कांग्रेस अपना स्थापना दिवस मना रही है। कांग्रेस की यह 139 वी स्थापना दिवस है। यह स्थापना दिवस ख़ास है क्योंकि जिस संघ के खिलाफ कांग्रेस आजादी के समय से ही लड़ती रही आज उसी संघ के गढ़ में कांग्रेस महारैली भी कर रही है। इस रैली का नाम दिया गया है ‘हैं तैयार हम.’ पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता नागपुर पहुँच गए  हैं और लगातार पहुँच भी रहे हैं।

रैली को राहुल गांधी, सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़ समेत कई बड़े नेता संबोधित करेंगे। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस इस रैली से बिगुल फूंकेगी।  लाखो की तादात में यहां भीड़ जुटी हुई म्है। कोंग्रेसियों का दावा है कि इस रैली में दस लकलह से ज्यादा लोगों की भीड़  होगी। 

बता दें कि अभी थोड़ी देर पहले ही राहुल गाँधी नागपुर पहुंचे हैं। कांग्रेस नेता और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी पार्टी की ‘हैं तैयार हम’ रैली में हिस्सा लेने के लिए नागपुर पहुंचे हैं। रैली में शामिल होने नागपुर में हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू भी पहुँच गए हैं। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, “आज कांग्रेस की स्थापना दिवस है, इस संदर्भ में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता आज यहां पर आए हुए हैं। कांग्रेस की विचारधारा ऐसी है कि यह  कश्मीर से कन्याकुमारी तक फैली हुई है।”

 ‘हैं तैयार हम’ रैली पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, “नागपुर एक ऐतिहासिक जगह है कांग्रेस की जड़े यही से मजबूत हुई, यही से उत्पन्न हुई और यही से आगे बढ़ी। कांग्रेस के संगठन में महाराष्ट्र और नागपुर का बहुत बड़ा योगदान है।”

  ‘हैं तैयार हम’ रैली पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा, “ये देश के लिए गौरव का दिन हैकांग्रेस का ये 139वां स्थापना दिवस है। ये हम सब भारतीयों का इतिहास है। हमारा चाहे राजनीतिक पृष्टभूमि हो या ना हो लेकिन अगर हम भारत देश में पैदा हुए हैं तो इस बात को हम गर्व से स्वीकार करते हैं कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने देश को आजादी दिलाई और उसके बाद देश के निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”

Latest articles

PM Modi visits Ukrane in August,Chance of war between Ukrane and Russia might end अगले महीने यूक्रेन जाएंगे मोदी, रूस – यूक्रेन युद्ध...

पीएम मोदी के अगले महीने अगस्त में यूक्रेन दौरा करने की बात सामने आ...

आखिर प्रियंका गाँधी ने गाजा में इजरायल के हमले की निंदा क्यों की है ?

न्यूज़ डेस्क कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी नेगाजा में मारे जा रहे निर्दोष लोगों पर चिंता...

कुपवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ ,तीन जवान जख्मी !

न्यूज़ डेस्क जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है,...

क्या झारखंड को भी बांटने की तैयारी की जा रही है ?

अखिलेश अखिल पिछले दिन पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से को काटकर एक अलग प्रदेश या...

More like this