मंच पर फिर साथ आए’ यूपी के लड़के,’ आगरा पहुंची न्याया यात्रा में अखिलेश भी शामिल

0
91

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज उत्तर प्रदेश का आगरा पहुंच गई। ताज नगरी में पहुंची इस भारत जोड़ो न्याय यात्रा में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल हुए। इस दौरान प्रियंका गांधी भी वहां मौजूद रही।इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी नफरत फैलाने का काम करती है।हम इस नफरत को मोहब्बत से हटाएंगे। देश में अन्याय बढ़ रहा है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि अगर आप गरीब हैं, तो आपको इस देश में 24 घंटे अन्याय का सामना करना पड़ेगा। नफरत की वजह अन्याय है, इसलिए हमने अपनी यात्रा में न्याय शब्द जोड़ा है।

न्याय यात्रा को अखिलेश यादव ने भी किया संबोधित

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में आगरा पहुंची। अखिलेश यादव ने कहा कि हमारा एक ही संदेश है, बीजेपी हटाओ, देश बचाओ, संकट हटाओ। उन्होंने कहा कि हम जय जवान, जय किसान का नारा लगाते हैं, लेकिन बीजेपी के लोग भारत माता की जय बोलने से थकते नहीं है। उन्होंने कहा कि सोचो इस देश का किसान दुखी है, नौजवान के सपने तोड़े जा रहे हैं, युवाओं का भविष्य नहीं है, उसके पास रोजगार नहीं है, युवा डिग्री जला कर आत्महत्या कर रहा है।इस हाल में यूपी सब में सबसे ज्यादा भर्ती होनी चाहिए, लेकिन युवाओं को यहां रोजगार नहीं मिला। सरकार की ऐसी कोई भर्ती नहीं, जिसमें पेपर लीक नहीं होता है। यह पेपर लीक सरकार जानबूझकर कर करती है। अखिलेश ने कहा कि हमें उम्मीद है कि इंडिया गठबंधन और पीडीए की लड़ाई एनडीए को हराएगी।

संविधान बचाने की है चिंता

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि आगरा दुनिया में जाना जाता है। मुझे इस बात की खुशी है कि यह मोहब्बत की दुकान को लेकर चले हैं और यह पूरा शहर मोहब्बत का शहर है। जितनी मोहब्बत भर सकते हैं,भरकर ले जाइए और पूरी यात्रा में बांटते चले जाइए। अखिलेश यादव ने कहा कि आने वाले समय में लोकतंत्र को बचाने की चुनौती है। संविधान बचाने की चुनौती है। भीमराव अंबेडकर ने जो सपना देखा था,गरीब और पिछड़े लोगों को सम्मान मिलना चाहिए। पहले जो सम्मान मिल भी रहा था उसे बीजेपी ने लूटने का काम किया है।

हमारी पहली लड़ाई नफरत से

आगरा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि 1 साल पहले भारत जोड़ो न्याय यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक चली थी। हम समंदर की तरफ से चले और हिमालय तक हमारी यात्रा पहुंची।तब यह मैसेज सामने आया कि हम मोहब्बत की दुकान खोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह देश नफरत का नहीं, मोहब्बत का देश है। हमारी पहली लड़ाई नफरत को खत्म करने की है। नफरत को मोहब्बत से ही खत्म किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here