क्या अरविंद केजरीवाल को हो गया है गिरफ्तारी का अहसास, आखिर अब कौन संभालेगा पार्टी और सरकार

0
144

विकास कुमार
क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ये अहसास हो गया है कि उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। मध्य प्रदेश में रोड शो में उनके इस बयान से यही अंदाजा लग रहा है कि अब केजरीवाल ईडी के अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं। दरअसल दिल्ली शराब नीति घोटाला केस में ईडी ने अरविंद केजरीवाल को तलब किया था लेकिन वह पेशी के लिए नहीं पहुंचे। वहीं केजरीवाल के इस दांव पर बीजेपी ने तंज कसा है। बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कहा है कि अगर अरविंद केजरीवाल ने कुछ भी गलत नहीं किया तो वह भाग क्यों रहे हैं। पात्रा ने कहा कि केजरीवाल ईडी के समन से डर रहे हैं। पात्रा ने अरविंद केजरीवाल पर कट्टर ईमानदार होने के बजाय कट्टर बेईमान होने का आरोप भी लगाया।

वहीं आप नेता सौरभ भारद्वाज ने ईडी के समन पर सवाल उठाया है,भारद्वाज ने कहा कि समन में ये साफ नहीं हो रहा है कि केजरीवाल को किस हैसियत से बुला रहे हैं।

अगर अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया तो आम आदमी पार्टी के नेतृत्व पर सवाल खड़ा हो जाएगा। साथ ही केजरीवाल की गैर मौजूदगी में पार्टी और सरकार को संभालना आप के लिए बड़ी चुनौती होगी। वक्त ही बताएगा कि केजरीवाल इन चुनौतियों का सामना कैसे कर पाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here