न्यूज़ डेस्क
8 जुलाई को पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव होने हैं। प्रचार चरम पर है लेकिन हिंसक घटनाएं भी होती जा रही है। नामांकन के दौरान तो कई लोगों की जाने भी गई और बीजेपी हाई कोर्ट तक पहुँच गई। लेकिन कोई राहत की खबर नहीं है। बीजेपी और टीएमसी के बीच तनाव बरकरार है। आगे चुनाव तक क्या कुछ होता है इसे देखना बाकी है। जिस तरह के माहौल बने हुए हैं उससे साफ़ लगता है चुनाव के दौरान और भी हिंसक घटनाएं हो सकती हैं।
ममता बनर्जी पहली बार पंचायत चुनाव प्रचार के लिए सभाएं कर रही है। वे काफी मूड में हैं और जहाँ भी मौका मिलता है बीजेपी और पीएम मोदी पर हमला कर रही है। कूच बिहार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने पर निजी हमला किया है। ममता बनर्जी ने कहा, सरकार के पैसे बर्बाद करके मोदी अमेरिका को संतुष्ट करने गए हैं।
ममता बनर्जी ने बीएसएफ की गोली से मारे गए लोगों के परिवार को मंच पर बुलाया और कहा मेरे पास खबर है बॉर्डर पर जाकर ये लोग डर फैलायेंगे।डरायेंगे तो शिकायत करियेगा। उन्होंने केंद्र की बीजेपी सरकार पर बेघर लोगों के लिए आवास योजना के लिए पैसे न देने का आरोप लगाया है।
ममता बनर्जी ने कहा, केंद्र सरकार आवास के 100 दिन के काम के पैसे नहीं दे रही है। ये पैसे लेकर रहेंगे। आने वाले लोकसभा चुनाव में सरकार बदलेगी, तो पैसे लाएंगे।उन्होंने पीएम मोदी के अमेरिका दौरे पर निशाना साधते हुए सीएम ममता ने कहा, मोदी बाबू अमरीका जाकर पैसे बर्बाद कर रहे हैं। कभी रशिया जाते हैं, कभी कहीं और यहां हमारे लोगों को पैसे नहीं मिल रहे।
ममता ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा, पंचायत चुनाव में हार गए तो भी याद रखिएगा राज्य में सरकार हमारी ही होगी। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रामाणिक को मंच से ही गुंडा कहकर संबोधित किया। निशीथ प्रमाणिक पर ममता बनर्जी ने कहा, पंचायत में लोग गोली खा रहे, वे अफ़्रीका घूम रहे. गृह मंत्री गुंडा है। लोगों को मारता फिरता है।

