जानिए बीजेपी के मिशन 80 की कहानी 

0
126


अखिलेश अखिल 
2024 के लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने हर प्रदेश के लिए अपना टारगेट फिट कर दिया है। जिन राज्यों  की सभी सीटें बीजेपी को जीत  मिलती रही है वहां अब दोगुनी  ताकत के साथ चुनावी रणनीतिकार को उतारा जा रहा है जबकि यूपी में खास तौर पर अमित शाह और जेपी नड्डा के साथ ही खुद पीएम मोदी की मुस्तैदी होने की सम्भावना है। इसकी रणनीति भी तैयार  कर ली गई है। बीजेपी सूत्रों का कहना है कि पिछले चुनाव में यूपी में बीजेपी को 14 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था। बीजेपी जिन सीटों पर चुनाव जीत चुकी है उन सीटों को तो किसी भी सूरत में बचाने की तैयारी है साथ ही पार्टी उन 14 सीटों को भी जीतने की रणनीति बना रही है जिन पर हार हुई थी। बीजेपी का यही मिशन 80 है। इस मिशन के तहत यूपी की सभी सीटों का जितने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अगर इसमें चूक होती है तो पार्टी के लिए ठीक नहीं होगा।        
      जानकारी के मुताबिक  मिशन 80 के लिए बीजेपी  नई टीम तैयार करेगी। वहीं उत्तर प्रदेश में हारी हुई जो 14 लोकसभा सीटें हैं जिन्हें पार्टी ने रेड जोन में रखा है उन सीटों का जिम्मा अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह  ने संभाल लिया है। कई सीटों पर खुद पीएम मोदी को उतारने  की तैयारी है। अगले महीने से इस मिशन पर काम शुरू हो जायेगा और यह चुनाव तक चलते रहेगा। 
                 इन 14 हारी हुई सीटों में से एक-एक सीट पर पार्टी के दिग्गज नेता जून के आखिरी हफ्ते में चुनावी जनसभा कर पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार करेंगे और मिशन 24 का आगाज करेंगे।  फिलहाल बीजेपी का सारा फोकस इन दिनों अपने महाजनसंपर्क अभियान को सफल बनाने पर है।  जिसके लिए अलग-अलग कार्यक्रम तमाम लोकसभा और विधानसभा सीटों पर हो रहे हैं। पार्टी के सांसद सरकार के मंत्री विधायक सभी इन महासंपर्क अभियान के जरिए जहां कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए अभी से तैयार कर रहे हैं तो इसका मकसद केंद्र की मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाने का है। 
      इसके लिए कई तरह के बदलाव संगठन में किये जा रहे हैं। केवल यूपी के प्रभारी को बदले जाने की बात नहीं है बल्कि यह बदलाव क्षेत्रीय स्तर से लेकर जिला स्तर तक होंगे।  मोर्चों के भी अध्यक्ष बदले जाएंगे मीडिया टीम में भी बदलाव होगा यानी ऊपर से लेकर नीचे तक ओवरहालिंग होगी।  मिशन 80 को पाने के लिए बीजेपी अपनी नई टीम तैयार करेगी। 
            जहां एक तरफ मिशन 80 के लिए नई टीम जल्द तैयार होगी तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी सभी लोकसभा सीट पर जनसभा कर रही है।  बीजेपी ने जिन 14 सीटों को रेड जोन में रखा है वहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जिम्मा संभाल लिया है। 26 जून को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा श्रावस्ती सीट पर और 29 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिजनौर सीट पर चुनावी जनसभा कर सकते हैं। 
             बीजेपी ने पूरे देश की हारी हुई 160 लोकसभा सीटों पर जो कमेटी बनाई है उसमें यूपी में विनोद तावडे के साथ साथ लंबे समय तक काम करने वाले महामंत्री संगठन रहे सुनील बंसल भी हैं।  इसके अलावा उन्हें महाजनसंपर्क अभियान का प्रभारी भी बनाया गया है।  ऐसे में हारी हुई सीटों को लेकर पार्टी की जो रणनीति है उसकी कमान खुद दिग्गजों ने संभाल रखी है।  इसी साल दोबारा अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा ने अपने मिशन यूपी की शुरुआत गाज़ीपुर सीट से की थी और अब एक बार फिर उनका फोकस हारी हुई सीट को जीत में बदलने पर है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here