रिजीम चेंज’बयान पर किरेन रिजिजू का हमला,दुश्मनों को भी माफ करो,गद्दारों को नहीं

0
5

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने ‘रिजीम चेंज’ की वकालत करने वालों पर निशाना साधा है। उन्होंने भारत के लोगों से अपील की है कि वे गद्दारों को कभी माफ न करें। यह बयान वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण के सरकार बदलने वाले बयान पर छिड़े सियासी विवाद के बीच आया है। किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा कि प्यारे देशभक्त भारतीयों, याद रखें, ‘अपने दुश्मनों को एक बार माफ करो, दोस्तों को दो बार, लेकिन गद्दारों को कभी नहीं’।
प्रशांत भूषण का वीडियो शेयर कर किरेन रिजिजू का पलटवार

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ये टिप्पणी प्रशांत भूषण से जुड़े एक वीडियो को शेयर करते हुए की है। इसमें वरिष्ठ वकील ने खुलेआम ‘रिजीम चेंज’ की मांग को स्वीकार किया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रशांत भूषण ने कहा था कि हां, हम रिजीम चेंज चाहते हैं। इससे पहले किरेन रिजिजू ने प्रशांत भूषण के 2011 के कश्मीर वाले बयान का वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें उन्हें यह कहते हुए सुना गया था कि अगर कश्मीरी लोग अलग होना चाहते हैं, तो उन्हें अलग होने दें।

एक अन्य पोस्ट में किरेन रिजिजू ने इस सियासी लड़ाई को तीखे शब्दों में बताया और संविधान का समर्थन करने वालों और अराजकता फैलाने वालों के बीच फर्क बताया। रिजिजू ने एक्स पोस्ट में लिखा था कि लड़ाई की रेखा खिंच गई है। यह दिमागी नक्सल बनाम देशभक्त भारतीय है। इस पूरे मामले ने ‘रिजीम चेंज’ की मांग के अर्थ और असर को लेकर सियासी बहस छेड़ दी है। सत्ताधारी पार्टी के नेताओं ने विपक्ष और प्रदर्शन के आयोजकों पर सरकार को अस्थिर करने की कोशिश का आरोप लगाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here