Homeदेशकर्नाटक का दाव : रुझान में कांग्रेस सबसे आगे, बीजेपी पिछड़ी ,जेडीएस पर...

कर्नाटक का दाव : रुझान में कांग्रेस सबसे आगे, बीजेपी पिछड़ी ,जेडीएस पर टिका है खेल 

Published on


अखिलेश अखिल 

कर्नाटक में रुझानों में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलता दिख  रहा है। हालांकि इसमें अभी काफी उलटफेर होता भी दिख रहा  है। शुरूआती समय में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के आंकड़े को छूटे हुए काफी आगे निकल गई थी लेकिन 10 बजे के बाद कांग्रेस की सीटों में कमी आती दिख रही है। उधर बीजेपी को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। जेडीएस पर जाकर बहुत कुछ दारोमदार टिकता नजर आ रहा है। लेकिन अगर रुझानों में फिर परिवर्तन हुए तो कांग्रेस को जीत हासिल हो सकती है। उधर इस बीच कांग्रेस ने 12 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई है। कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता दावा कर रहे है कि कर्नाटक में कांग्रेस बहुमत से अपनी सरकार बनाने जा रही हैं।           
कर्नाटक में रुझानों में कांग्रेस बढ़त है। इससे पार्टी में जश्न मनाया जा रहा है। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने ट्वीट कर कहा, जय बजरंगबली, तोड़ दी भ्रष्टाचार की नली।
               चुनाव आयोग ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के 170 सीटों पर रुझान जारी किए है। आयोग के अनुसार, कांग्रेस को 85 सीट पर 43.8 फीसदी वोट मिले। वहीं, बीजेपी को 62 सीट पर 37 फीसदी वोट मिले। जेडीएस की बात करे तो 18 सीट पर 11.2 फीसदी वोट मिले। अन्य 5 सीटों पर आगे है।
        कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि हम भारी बहुमत से सरकार बनाएंगे, इसमें कोई शक नहीं है। उन्होंने कहा कि पीएम का नकारात्मक, विभाजनकारी अभियान काम नहीं आया।   
              कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणामों के रुझानों में कई बड़े दिग्गज नेता पीछे चल रहे हैं। इस लिस्ट में बीजेपी से कांग्रेस में गए जगदीश शेट्टार हुबली धारवाड़ सीट से पीछे चल रहे हैं। इसके अलावा हलियाल से कांग्रेस के आरवी देशपांडे पीछे है। कुमारस्वामी अपनी सीट चन्नापटना से पीछे चल रहे हैं। वहीं, यशवंतपुर से बीजेपी के एसडी सोमशेखर पीछे चल रहे हैं।
             कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणामों में कांग्रेस रुझानों में सबसे आगे चल रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे चित्तपुर विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं।
             कर्नाटक विधानसभा की वीआईपी सीट पर कई दिग्गज अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस लिस्ट में शिगगांव, वरुणा, कनकपुरा, चन्नापटना, हुबली धारवाड़ सेंट्रल, चित्तपुर, शिकारीपुरिया, तीर्थहल्ली, चिकमंगलूर, शिवमोगा आदि है। आज दिन भर इन सीटों पर फोक्स रहेगा।
          कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम से पहले मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के आवास के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बड़ी संख्या में पुलिस और जवानों को तैनात किया गया है।
             कर्नाटक चुनाव के नतीजों से पहले पार्टी की बैठक के बाद कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा, ‘हम सिर्फ अपना काम कर रहे हैं। अभी नतीजों का इंतजार कीजिए। देखते हैं जनादेश क्या कहता है।
             बता दें कि कर्नाटक का रिजल्ट आने से पहले 8 एग्जिट पोल के नतीजे जो आये थे उसे भी परखने की बात हो रही है। 
 टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल : कांग्रेस को 120 सीटें म‍िलने का अनुमान जताया गया है। जबकि बीजेपी को 92 सीटें और जेडीएस के खाते में 12 सीटें जाने का अनुमान है। जी न्यूज-मैट्रिज एग्जिट पोल : कांग्रेस को 103-118 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। जबकि बीजेपी 79-94 सीटें हासिल करती दिख रही है। जेडीएस को 25-33 सीटें और अन्य को 2-5 सीटें मिल सकती हैं। टीवी-9 और पोलस्ट्रेट एग्‍ज‍िट पोल : कांग्रेस को 99-109 सीटें मिल सकती हैं जबकि बीजेपी को 88-98 सीटें मिलने का अनुमान है। जेडीएस को 21-26 सीटें और अन्य को 0-4 सीटें मिल सकती हैं। टाइम्स नाउ-ईटीजी एग्जिट पोल : कांग्रेस को 113 सीटें, बीजेपी को 85 सीटें, जेडीएस को 23 सीटें और अन्य को 3 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। सुवर्णा न्यूज़-जन की बात एग्जिट पोल : कांग्रेस को 91-106 सीटें, बीजेपी को 94-117 सीटें, जेडीएस को 14-24 सीटें और अन्य को 0-2 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। न्यूज़ नेशन और सीजीएस एग्जिट पोल : बीजेपी को सबसे बड़ी पार्टी बताया गया है। बीजेपी को 114 सीटें, कांग्रेस को 86 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। जेडीएस को 21 सीटें और अन्य को 3 मिल सकती हैं। रिपब्लिक टीवी-पी मार्कक्यू एग्जिट पोल : कांग्रेस को 94-108 सीटें, बीजेपी को 85-100 सीटें, जेडीएस को 24-32 सीटें मिलने की अनुमान लगाया गया है।

Latest articles

सैम पित्रोदा का विरासत कर कांग्रेस का भला करेगा या करेगा बेड़ा गर्क

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा  को कांग्रेस का थिंक टैंक माना जाता है।वे गांधी परिवार...

Best mehndi design: हाथों पर सजाएं ये खूबसूरत मेहंदी, यहां देखें ट्रेडिशनल डिजाइन

मेहंदी महिलाओं के श्रृंगार का एक प्रमुख अंग है। हर छोटे बड़े अवसरों पर...

कर्नाटक सरकार ने सारे मुसलमानों को आरक्षण देने के लिए ओबीसी लिस्ट में किया शामिल,

लोकसभा चुनाव जैसे - जैसे अगले चरण के चुनाव की तरफ बढ़ रहा है...

ईवीएम वीवीपीएटी वोट वेरिफिकेशन मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने फिर फैसला रखा सुरक्षित

कुछ प्रश्नों पर चुनाव आयोग के अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगने के बाद, सुप्रीम कोर्ट...

More like this

सैम पित्रोदा का विरासत कर कांग्रेस का भला करेगा या करेगा बेड़ा गर्क

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा  को कांग्रेस का थिंक टैंक माना जाता है।वे गांधी परिवार...

Best mehndi design: हाथों पर सजाएं ये खूबसूरत मेहंदी, यहां देखें ट्रेडिशनल डिजाइन

मेहंदी महिलाओं के श्रृंगार का एक प्रमुख अंग है। हर छोटे बड़े अवसरों पर...

कर्नाटक सरकार ने सारे मुसलमानों को आरक्षण देने के लिए ओबीसी लिस्ट में किया शामिल,

लोकसभा चुनाव जैसे - जैसे अगले चरण के चुनाव की तरफ बढ़ रहा है...