न्यूज़ डेस्क
चुनाव आयोग आज करीब 11 बजे के बाद कर्नाटक विधान सभा चुनाव के तारीखों का ऐलान करेगा। कर्नाटक की 224 सीटों पर चुनाव अप्रैल महीने में होने की संभावना है। कर्नाटक में मौजूदा सरकार का कार्यकाल 24 मई को ख़त्म हो रहा है।
कर्नाटक में अभी बीजेपी की सरकार है। बीजेपी की पूरी कोशिश है कि बीजेपी की फिर से वापसी हो और इसके लिए बीजेपी तमाम बड़े नेता कर्नाटक का दौरा भी कर रहे हैं। जातीय समीकरण को साधा जा रहा है। कर्नाटक में बीजेपी की वापसी जरुरी भी है। अगर बीजेपी के हाथ से कर्नाटक निकलता है तो बीजेपी का दक्षिण का किला ढह जाएगा।
उधर कांग्रेस के लिए भी कर्नाटक काफी अहम् माना जा रहा है। कर्नाटक में कांग्रेस ,जेडीएस और बीजेपी के बीच लड़ाई है। तीनो दल पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने की तैयारी में है। कांग्रेस अगर कर्नाटक नहीं जीत पायेगी तो कांग्रेस की मौजूदा राजनीति को धक्का लग सकता है साथ ही लोक सभा चुनाव का अभियान भी कम जोर होगा।

