Homeदेशकर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को मिली राहत ,उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग...

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को मिली राहत ,उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस रद्द !

Published on

न्यूज़ डेस्क 
मनी लॉन्ड्रिंग केस से परेशान रहे कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को आज सुप्रीम कोर्ट से बड़ी रहत मिली है। अदालत ने उनके खिलाफ दर्ज मामले को रद्द कर दिया है। यह केस  2018 में दर्ज किया गया था।    

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने इस मामले में कांग्रेस नेता को 2019 में गिरफ्तार किया था। इसके अगले महीने दिल्ली उच्च न्यायालय ने जमानत दे दी थी। मालूम हो इसके बाद डीके शिवकुमार ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि यह गिरफ्तारी राजनीतिक प्रतिशोध है और उन्हें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है।

 प्रवर्तन निदेशालय 2017 में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से कांग्रेस नेता के घर और सहयोगी के ठिकानों पर मारी गई छापेमारी के आधार पर जांच शुरू की थी। अधिकारियों ने तब कहा था कि इन रेड में करीब 300 करोड़ रुपये कैश की बरामदगी हुई थी। डिप्टी सीएम शिवकुमार ने पलटवार करते हुए कहा था कि कैश का संबंध भाजपा से है।
 
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को इस मामले में सुनवाई करते हुए कहा, ”इस सवाल पर कि क्या 120बी आईपीसी एक स्वतंत्र अपराध बन सकता है, जिससे ईडी पीएमएलए लागू कर सके, इस पर सुप्रीम कोर्ट पहले ही फैसला कर चुकी है।”

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this