Homeदेशकर्नाटक में फ्री बिजली अनाज और बेरोजगारों को 3000 महीना देगी कांग्रेस...

कर्नाटक में फ्री बिजली अनाज और बेरोजगारों को 3000 महीना देगी कांग्रेस सरकार, चुनाव में क्या था वायदा

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

कर्नाटक में सरकार गठन के बाद अब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अपने पांच गारंटी योजना को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि कांग्रेस सरकार के सभी पांच चुनावी गारंटी या इसी वित्तीय वर्ष में पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल ने जाति या धर्म के आधार पर बिना किसी भी प्रकार के भेदभाव के पांच गारंटी को लागू करने का फैसला किया है।कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले वादा किया था कि वह सत्ता में आते ही पांच गारंटी लागू करेगी।

कांग्रेस की 5 गारंटी योजना

1 गृह लक्ष्मी योजना – इस योजना के अंतर्गत ₹2000 मासिक सहायता प्रदान की जाएगी मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बताया कि यह योजना 15 अगस्त से शुरू की जाएगी।

2 अन्न भाग्य योजना – कर्नाटक सरकार अन्ना भाग्य योजना के अंतर्गत एक जुलाई से बीपीएल परिवारों अंत्योदय कार्ड धारकों को 10 किलो अनाज मुफ्त देगी।

3 शक्ति योजना – इस योजना के अंतर्गत कर्नाटक में 1 जून से महिलाएं ऐसी और लग्जरी बसों को छोड़कर सार्वजनिक परिवहन की बाकी सभी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।

4 युवा निधि योजना – इस योजना के अंतर्गत 2022जी23 में उत्तीर्ण हुए बेरोजगार स्नातकों को ₹3000 और बेरोजगार डिप्लोमा धारकों को ₹1500 24 महीने तक दिए जाएंगे।

5 गृह ज्योति योजना -इस योजना के अंतर्गत 1 जुलाई से सभी घरों को हर महीने 200 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी लेकिन ग्राहकों को बकाया भुगतान करना होगा।

हर हाल में जारी करेंगे योजना

गौरतलब है कि कैबिनेट बैठक से पहले राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री के एच मुनियप्पा ने कहा था कि हमने 5 गारंटी की घोषणा की है। हमने इस पर विस्तृत चर्चा की है। उन्होंने कहा कि हमने जिस गारंटी का वादा किया है,उन्हें चरणबद्ध तरीके से लागू करेंगे।वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा था कि हमने सैद्धांतिक रूप से गारंटी को लागू करने की मंजूरी दे दी है। उन्होंने यह भी कहा था कि हम विस्तृत चर्चा करने और इसके वित्तीय प्रभाव को देखने के बाद निश्चित तौर पर इसे करेंगे,भले ही इसके लिए हमें कितना भी वित्तीय बोझ क्यों न झेलना पड़े। हम इस 5 गारंटी को लागू करेंगे।

 

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...