कन्हैया कुमार को कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी ,एनएसयूआई के बने प्रभारी !

0
270


न्यूज़ डेस्क 
कांग्रेस ने अपने युवा नेता कन्हैया कुमार को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए आज उन्हें अपनी स्टूडेंट विंग नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया  एनएसयूआई  का प्रभारी नियुक्त किया है।  कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने एक प्रेस रिलीज जारी कर ये जानकारी दी। इससे पहले, रुचि गुप्ता एनएसयूआई की प्रभारी थी जिन्होंने करीब ढाई साल पहले पद से इस्तीफा दे दिया था।  
    उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कन्हैया कुमार को तत्काल प्रभाव से भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ  का एआईसीसी प्रभारी नियुक्त किया है। कन्हैया कुमार जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष रहे हैं और सितंबर 2021 में सीपीआई छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए थे।  
  हालांकि पहले इस तरह की खबरे चल रही थी कि कन्हैया कुमार को दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष भी बनाया जा सकता है ताकि पूर्वांचल के वोटरों को पार्टी के साथ जोड़ने में कामयाबी मिलेगी। लेकिन पार्टी के भीतर ह इसका विरोध भी हुआ। इसके बाद यह भी कहा गया कि कन्हैया को युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। उन्हें बिहार कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की भी बात चली थी लेकिन  आज उन्हें पार्टी की छात्र इकाई का प्रभारी बनाया गया है। 
            कन्हैया ने 2019 के लोकसभा चुनाव भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के टिकट पर बेगूसराय से चुनाव लड़ा था।  हालांकि, वह चुनाव हार गए थे।  बीजेपी  के गिरिराज सिंह ने उन्हें मात दी थी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here