कनाडा भी अब मान रहा हरदीप निज्जर की हत्या में आईएसआई का हाथ

0
117

बीरेंद्र कुमार झा

क्या कनाडा भी अब मान रहा है कि खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ था?कनाडा में यह सवाल तेजी से उठ रहा है,क्योंकि हाल ही में कनाडा में राहत राव नाम के शख्स से पूछताछ की गई है। रॉयल कनाडा माउंटेड पुलिस ने राहत राव के दफ्तर पर जाकर पूछताछ की है।राहत राव को कनाडा में आईएसआई का एजेंट माना जाता है। सूत्रों के मुताबिक कनाडा पुलिस ने राहत राव से कहा कि वह अपने सोशल मीडिया पेज से सारी पोस्ट डिलीट कर दे ।कनाडा पुलिस ने राहत राव से पूछताछ की वजह नहीं बताइ है।लेकिन माना जा रहा है की निज्जर की हत्या के मामले को लेकर ही उससे जानकारी ली गई है।

कनाडा में आईएसआई और ड्रग माफिया की करतूत है निज्जर की हत्या

कनाडा पुलिस री का मानना है कि उसके पास हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जानकारी है। सूत्रों के मुताबिक कनाडा में आईएसआई के दो एजेंट राहत राव और तारिक कियानी है। खालीस्तानी गतिविधियों को बढ़ावा देने में भी इनका हाथ माना जा रहा है।गौरतलब है कि भारतीय एजेंसियों को शुरुआत से ही अंदेशा है कि हरदीप निज्जर का कत्ल इसी ने कराया है, और वह है ताकि भारत पर संदेश हो। इसके अलावा कनाडा के ड्रग बिजनेस को भी इसकी एक बड़ी वजह माना जा रहा है।ड्रग बिजनेस पर निज्जर की अच्छी पकड़ थी,जिस पर कब्जा जमाने के लिए आई एसआई ने इसकी हत्या ही करा दी।

कनाडा ने भारत को नहीं दिए कोई सबूत

45 साल के खालिस्तानी हरदीप निज्जर की कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे में एक गुरुद्वारा के बाहर गोलीमारकर हत्या कर दी गई थी।हरदीप सिंह निज्जर को भारत ने 2020 में आतंकवादी घोषित किया था। कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने पिछले दिनों भारत पर निज्जर की हत्या का आरोप लगाया था। इसके बाद से दोनों देशों के संबंध बिगड़ गए हैं। दोनों तरफ से कुछ डिप्लोमेट्स को बाहर भेजा गया है और अपने अपने यात्रियों के लिए एडवाrइजरी भी जारी कर दी है। भारत ने कनाडा के आरोप को खारिज कर दिया है और इस मामले से जुड़े सबूत देने की मांग की है ।हालांकि अबतक कनाडा सरकार ने इस संबंध में अबतक कोई जानकारी नहीं दी है।

यूएन में भारत से लताड़ खा चुका है कनाडा

गौरतलब है कि विदेश मंत्री एस जे शंकर ने अमेरिका दौरे पर भी कनाडा को खूब लताड़ा था। उन्होंने कहा कि बीते कुछ सालों में कनाडा में गैंगस्टर और भारत विरोधी तत्व पनपे हैं। यही नहीं यूएन की आमसभा में भी कनाडा को आईना दिखाते हुए उन्होंने कहा था की सुविधा की राजनीति करते हुए हुए आतंकवादी से निपटा जा सकता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here