गुमला में 20 दिन के बेटे की मां ने कर दी हत्या, शव को तालाब में फेंका

0
125

बीरेंद्र कुमार झा

गुमला जिला के सिसई प्रखंड अंतर्गत भरनो थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी रोशनी कुमारी ने अपने 20 दिन के नवजात बेटे की हत्या कर उसका शव तालाब में फेंक दिया था। पुलिस ने महिला के निशानदेही पर रिसाई डड़हा शामटोली तालाब से नवजात का शव बरामद किया और पोस्टमार्टम करा कर उसे परिजनों को सौंप दिया। साथ ही रोशनी कुमारी को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया ।जानकारी के अनुसार महिला अपने नवजात पुत्र को लेकर सुबह घर से निकली थी, लेकिन वह बिना अपने पुत्र के घर लौटी।महिला ने परिजनों को बताया की डड़हा मेन रोड पर एक कर सवार महिला ने उसके बच्चे को छीन लिया और सिसई की ओर भाग गई। इस पर परिजनों ने तुरंत इसकी जानकारी थानेदार आदित्य कुमार चौधरी को दी। थानेदार ने गांव पहुंचकर मामले की छानबीन की, परंतु वहां किसी दुकानदार या ग्रामीण ने महिला की बात की पुष्टि नहीं की।

पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो महिला ने उगला सच

पूछताछ करने पर महिला परिजनों और पुलिस को अलग-अलग जगह पर बच्चों को फेंकने की बात कहकर घंटों तालाब, कुआ और खेतों में घूमाती रही। बाद में थानेदार ने कड़ाई से पूछताछ की तो महिला ने बच्चों की गला दबाकर हत्या करने और शाम टोली तलाब में शव को फेंकने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस और परिजन तालाब के पास गए जहां से पुलिस ने शव को बरामद किया।आरोपी महिला ने हत्या करने की बात स्वीकार करते हुए कहा वह बच्चे को पालना नहीं चाहती थी ,इसलिए उसकी हत्या कर दी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here