- बीरेंद्र कुमार झा
दीदी ओ दीदी आपनी तो ममता, केखोन थेके होए गेलन निर्ममता
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे के नड्डा ने वर्दमान में एक जन सभाको संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर करारा हमला बोला है।केंद्र प्रायोजित योजनाओं को बंगाल में रोकने से लेकर एसिड अटैक और महिलाओं की तस्करी तक का मुद्दा जेपी नड्डा ने उठाया ।उन्होंने कहा कि बंगाल में सबसे ज्यादा एसिड अटैक होते हैं।इस मामले में वह देश में नंबर वन है। महिलाओं के अपहरण और मानव तस्करी के मामले में यह प्रदेश तीसरे नंबर पर है। पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। 1 दिन पहले बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी की सरकार पर हमला बोला था ।बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता बनर्जी और उसकी पार्टी उन्होंने कहा कि महिलाओं को युवाओं को आदिवासियों को तथा अन्य संप्रदायों को रोजगार और आवास नरेंद्र मोदी की सरकार ने दी है।
केंद्रीय सरकार की योजनाओं को रोककर कर रही राजनीति
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लपेटे में लेने के लिए जेपी नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों के लिए राशन भेजती है उस राशन को जरूरतमंद के बीच बांटने की वजह तृणमूल कांग्रेस के नेता आपस में उसकी बंदरबांट कर लेते हैं।उन्होंने तृणमूल कांग्रेस को भ्रष्टाचारी करार दिया कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के लिए जल जीवन मिशन योजना लागू की थी लेकिन मौजूदा सरकार ने उसे लागू करने से मना कर दिया।
जे पी नड्डा ने कहा प्रधानमंत्री चाहते थे देश के प्रत्येक गरीब का पक्का मकान हो ।इसी उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की गई थी ,लेकिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी ने केंद्र सरकार की योजना को आवास योजना में तब्दील कर दिया।इस योजना में नेताओं ने जमकर गबन किया। जरूरतमंदों को आवास नहीं मिला।पक्के मकान वाले तृणमूल नेताओं को इसका लाभ दिया गया।
जेपी नड्डा ने कहा आयुष्मान भारत पश्चिम बंगाल में हम चालू करना चाहते हैं, लेकिन मौजूदा सरकार उसे लागू नहीं करने दे रही है। ।इसी वजह से यहां के गरीब लोग ₹5 लाख के इलाज से वंचित हो रहे हैं।

तय किया बंगाल की रैंकिंग
जेपी नड्डा ने कहा कि पश्चिम बंगाल महिलाओं पर अत्याचार करने के मामले में चौथे स्थान पर पहुंच गया है।उन्होंने कहां की महिलाओं के अपहरण और ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में भी बंगाल तीसरे स्थान पर है। यह पश्चिम बंगाल में महिलाओं के सशक्तिकरण का नतीजा और डाटा है। जेपी नड्डा ने कहा कि एक महिला मुख्यमंत्री शासन में राज्य में महिलाओं की याद आता है ।जेपी नड्डा ने कहा कि दहेज उत्पीड़न के मामले में भी पश्चिम बंगाल 5 राज्यों में पहले स्थान पर है।
जेपी नड्डा ने कहा कि भ्रष्टाचार की बात करें तो एसएससी स्कैम आपके सामने खुलकर आ जाएगा राज्य में समूचे भ्रष्टाचार की यदि कोई जननी है तो वह है ममता बनर्जी की सरकार ।इस दौरान जेपी नड्डा ने बांग्ला भाषा में भाषण देते हुए कहा कि दीदी ओ दीदी ,आपनी तो ममता, केखोन थेके होए गेलें निर्ममता। इस दौरान जे पी नड्डा ने कोयला मवेशी बालू आदि की तस्करी को लेकर भी ममता दीदी की मौजूदा सरकार पर जोरदार हमला बोला।

