EMPLOYMENT NEWS: दसवीं पास के लिए नौकरी का मौका ,आर्मी में सिविलियन की वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

0
95

न्यूज डेस्क
EMPLOYMENT NEWS: नौकरी की तलाश कर रहे हाईस्कूल पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय सेना के आर्मी सर्विस सेंटर में सिविलियन के पदों पर भर्ती निकाली है। सिविलियन डायरेक्ट रिक्रूटमेंट बोर्ड (Civilian Direct Recruitment Board) ने सिविलियन केटेगरी के कुल 74 रिक्त पदों पर आवेदन मांगे है।

सिविलियन केटेगरी के इन पदों पर मांगे गये आवेदन

जिसमें 3 कुक, 3 कैटरिंग इंस्ट्रक्टर , 2 एमटीएस चौकीदार के 8, ट्रेड्समैन मेट (लेबर) 1, व्हीकल मेकेनिक 1, क्लीनर 4, लीडिंग फायरमैन 1, फायरमैन 30, फायरमैन इंजन ड्राइवर के 10 पदों पर आवेदन मांगे हैं।

ये होनी चाहिए योग्यता | Qualification

आवेदन की अंतिम तिथि 2 फरवरी 2024 है। उम्मीदवारों को 10 वीं पास होना चाहिए। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा या सार्टिफिकेट या अनुभव होना चाहिए। जिसके लिए उम्र सीमा 18 से 25 साल है। हालांकि सिविलियन मोटर ड्राइवर पद के लिए अधिकतम उम्र सीमा 27 साल है

कैसे करें आवेदन | How to apply?

इसके लिए आवेदन ऑफलाइन मोड में करना है अप्लीकेशन फॉर्म भर्ती नोटिफिककेशन से डाउनलोड किया जा सकता है ,इसे भरकर अपने स्व प्रमाणित प्रमाण पत्रों की प्रतियों के साथ भेजना है।

कैसे होगा चयन | How will the selection be done?

उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा, टेक्निकल ट्रेड टेस्ट और फिजिकल टेस्ट (यदि लागू होता है) के बाद होगा। लिखित परीक्षा में उन्हीं लोगों को शामिल होने का मौका मिलेगा जो टेक्निकल ट्रेड टेस्ट और फिजिकल टेस्ट पास करेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here