Homeदेशमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के वकील ने झारखंड हाई कोर्ट में दी दलील,कल...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के वकील ने झारखंड हाई कोर्ट में दी दलील,कल फिर होगी सुनवाई

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

झारखंड हाई कोर्ट ने हेमंत सोरेन की ओर से प्रवर्तन निदेशालय( ED )के समन व उसके अधिकार को लेकर दायर क्रिमिनल रिट याचिका पर सुनवाई की।चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा व जस्टिस आनंद सेन की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई के दौरान प्रार्थी का पक्ष सुना। प्रार्थी की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता पी चिदंबरम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पक्ष रखते हुए खंडपीठ को बताया कि हेमंत सोरेन के खिलाफ कोई आपराधिक मामला भी नहीं है और ना ही कोई प्राथमिक की दर्ज है।वैसे पहले वे ईडी की जांच में सहयोग कर चुके हैं। उनकी ओर से अपने संपत्ति की जानकारी दायर आईटी रिटर्न में भी दी गई है।वह इसकी जानकारी ईडी को भी दे चुके हैं, बावजूद इसके ईडी उन्हें दूसरे मामलों में बार-बार समन देकर परेशान कर रहा है।इस तरह का समन जारी करना असंवैधानिक है।प्रार्थी का पक्ष सुनने के बाद खंडपीठ ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 13 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की।

चिदंबरम ने कहा ईडी का समन अस्पष्ट, नहीं कर सकता गिरफ्तार

श्री चिदंबरम ने खंडपीठ को बताया कि हेमंत सोरेन को ईडी की ओर से जो समन जारी किया गया है। वह स्पष्ट नहीं है।उन्हें गवाह के रूप में या आरोपी के रूप में समन किया गया है, इसकी भी जानकारी नहीं दी गई है। श्री चिदंबरम ने पंकज बंसल बनाम केंद्र सरकार के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का उदाहरण देते हुए बताया कि ईडी के साथ सहयोग नहीं करने पर गिरफ्तार नहीं की जा सकती है।श्री चिदंबरम ने अभी कहा कि ईडी के अधिकारी इनकम टैक्स ऑफिसर होते हैं और झारखंड में उनके द्वारा जमीन की दस्तावेजों की जांच की जा रही है, जो उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है। यह कानूनी रूप से भी गलत है। चिदंबरम ने प्रतिवादी को नोटिस जारी करने का आग्रह किया तथा यह भी बताया कि इसी तरह का मामला सुप्रीम कोर्ट में 18 अक्टूबर को सूचीबद्ध है।इसके बाद 19 अक्टूबर को मामले को सुना जाए, लेकिन खंडपीठ की ओर से पूर्व निर्धारित तिथि 13 अक्टूबर को सुनवाई करने की बात कही गई।

 

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...