HomeदेशWeather Update Today:दिल्ली के आसमान में छाई धुंध, यूपी के कई जिलों...

Weather Update Today:दिल्ली के आसमान में छाई धुंध, यूपी के कई जिलों में घना कोहरा, जानिए आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम

Published on

न्यूज डेस्क
देश के उत्तरी राज्यों में ठंड ने धीरे धीरे दस्तक दे दी है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज सुबह कोहरे की हल्की चादर देखने को मिली। वहीं दिल्ली और एनसीआर के आस पास भी कोहरे की धुंध छाई हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह से तापमान में गिरावट के साथ सर्दी का अहसास होने लगेगा। आईएमडी की रिपोर्ट में बताया गया कि राजधानी दिल्ली अक्टूबर के इस माह में अब तक सामान्य से ज्यादा गर्म रही है। महीने के सभी दिन दिल्ली का तापमान सामान्य से अधिक रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में मॉनसून की वापसी हो चुकी है और बारिश की संभावना अब समाप्त हो चुकी है। यूपी के तमाम जिलों में आज आसमान साफ होने के साथ धूप खिली रहेगी। उत्तर प्रदेश में आज यानी गुरुवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।

उधर दक्षिण भारत में पिछले कुछ दिनों के दौरान कई हिस्सों में बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में छिटपुट वर्षा जारी रहने और उसके बाद बारिश में कमी आने की संभावना है। इस बीच, कुछ और राज्यों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्से, गांगेय पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों के दौरान कर्नाटक के कुछ और हिस्सों और तेलंगाना, महाराष्ट्र और मध्य अरब सागर के शेष हिस्सों में बारिश हो सकती है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 13 अक्टूबर की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और 14 अक्टूबर से उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों को प्रभावित करने की संभावना है। वहीं दक्षिण भारत में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।

Latest articles

रेवंत रेड्डी के हाथ तेलंगाना की कमान ,सात को लेंगे सीएम की शपथ 

अखिलेश अखिल तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी होंगे। कांग्रेस शीर्ष कमान की मुहर रेवंत के...

चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद राहुल गांधी को वायनाड छोड़ने की नसीहत

बीरेंद्र कुमार झा राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद अब...

कांग्रेस की चालाकी पर भारी पड़े अखिलेश नीतीश और ममता

बीरेंद्र कुमार झा विपक्षी राजनीतिक दलों ने कई महीने पहले जोर-जोर से एक गठबंधन बनाया था और...

राजस्थान में सीएम की रेस में पांच चेहरे ,मोदी और शाह का पसंद कौन ?

अखिलेश अखिल राजस्थान में बीजेपी की जीत के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा इसको लेकर हलचल...

More like this