Homeदेशकेंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के आवास पर बर्ड फ्लू की पुष्टि होने...

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के आवास पर बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद अलर्ट जारी

Published on

  • बीरेंद्र कुमार झा

जेल रोड स्थित पुराना अतिथि गृह वार्ड ( संख्या 19) में बर्ड फ्लू की पुष्टि होते ही जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के निर्मल महतो चौक स्थित सरकारी आवास की मुर्गियों में भी वर्ल्ड फ्लू पाए जाने की पुष्टि हुई है। इसके बाद उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के निर्देश पर एक्शन प्लान के तहत सात रैपिड रिस्पांस टीमें गठित की गई है। हर टीम में पशु चिकित्सा पदाधिकारी सहित चार सदस्य शामिल हैं।

जेल मोड़ ( संक्रमित क्षेत्र) की 1 किलोमीटर की परिधि में मुर्गा और अंडा की खरीद बिक्री और परिवहन पर रोक लगा दी गई है। इधर रैपिड रिस्पांस टीम को वार्ड संख्या 19 के शेष बचे मुर्गों को मारने और संक्रमण मुक्त करने का आदेश दे दिया गया है। मारी जाने वाली मुर्गियों का मुआवजा भी पशुपालन विभाग ,मुर्गीपालकों को देगा। मुर्गियों को मारने से पहले उसका सर्वे किया जाएगा। प्रति चूजा 70 और प्रति मुर्गी ₹90 की दर से मुआवजा दिया जाएगा।

बर्ड फ्लू के लिए गाइडलाइन जारी

वर्ल्ड फ्लू (एवियन इनफ्लुएंजा) को लेकर जिला प्रशासन ने गाइडलाइन जारी कर दिया है। बताया गया है कि एवियन इनफ्लुएंजा अत्यंत संक्रामक विषाणु जनित रोग है। यह घरेलू और जंगली पक्षियों को संक्रमित करता है। इस वायरस के कई प्रकार हैं जो पक्षियों को संक्रमित कर देते हैं। सितंबर से फरवरी तक इस रोग का संक्रमण तेजी से फैलता है।
इस रोग का प्रसार संक्रमित पक्षियों के बीच एवं उनके सांस के संपर्क में आने और दाना- पानी से होता है। बत्तख और हंस भी इस वायरस से संक्रमित हो जाते हैं। हालांकि संक्रमित गोरैया ,कौवा और कबूतर जैसे पक्षियों द्वारा इस रोग के वायरस का प्रसार मुर्गियों और मनुष्यों में नहीं होता है।

मामले को लेकर सरकार सतर्क

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा की बोकारो और रांची में बर्ड फ्लू का मामला सामने आने के बाद सरकार पूरी तरह से सतर्क है। भारत सरकार के निर्धारित कार्ययोजना के तहत रोग के नियंत्रण के लिए करवाई की जा रही है। विभाग द्वारा बीमारी फैलने के स्थान से 1 किलोमीटर के दायरे में सभी मुर्गियों का वैज्ञानिक ढंग से निस्तारण किया जा रहा है। जिन मुर्गियों का निस्तारण किया गया है, उसके मुआवजा की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। बोकारो में अभी स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण मैं है और कोई नया मामला सामने नहीं आया है। वहां किसी मनुष्य को अब तक इसका संक्रमण नहीं हुआ है।

मामले में स्वास्थ्य मंत्री का हास्यास्पद बयान

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि बर्ड फ्लू के कुछ मामले सामने आए हैं। पशुपालन मंत्री इस पर तुरंत संज्ञान लेकर उचित कार्यवाही कर रहे हैं। लेकिन जब उनसे यह सवाल किया गया कि लोग मुर्गा खाने से डर रहे हैं तो उन्होंने बड़े ही हास्यास्पद ढंग से जवाब दिया कि लोगों को डरने की कोई बात नहीं है। जब-जब बर्ड फ्लू आया है, हमने ज्यादा मुर्गा खाए हैं। मुर्गा को आग पर ज्यादा पर भून कर खाना है।

Latest articles

संसद में किसी भी बिल या प्रस्ताव पर पार्टी लाइन से हट कर वोट, मनीष तिवारी ने पेश किया प्रस्ताव

कांग्रेस के सीनियर लोकसभा मेंबर मनीष तिवारी ने मौजूदा विंटर सेशन के दौरान सदन...

भारत में हम तनानती नहीं,सनातनी,कोलकाता गीता पाठ कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री की हुंकार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सामूहिक गीता पाठ का आयोजन किया गया। इस...

पित्त की पथरी अब बच्चों में भी आम, क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह?

अब तक पित्त की पथरी यानी Gallstones को एक ऐसी बीमारी माना जाता था...

पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर बवाल 

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद की नींव रखने को लेकर राजनीतिक...

More like this

संसद में किसी भी बिल या प्रस्ताव पर पार्टी लाइन से हट कर वोट, मनीष तिवारी ने पेश किया प्रस्ताव

कांग्रेस के सीनियर लोकसभा मेंबर मनीष तिवारी ने मौजूदा विंटर सेशन के दौरान सदन...

भारत में हम तनानती नहीं,सनातनी,कोलकाता गीता पाठ कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री की हुंकार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सामूहिक गीता पाठ का आयोजन किया गया। इस...

पित्त की पथरी अब बच्चों में भी आम, क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह?

अब तक पित्त की पथरी यानी Gallstones को एक ऐसी बीमारी माना जाता था...