Homeदेशयूपी सरकार के कावड़ यात्रा मार्ग पर ढाबो के मालिकों के नेम...

यूपी सरकार के कावड़ यात्रा मार्ग पर ढाबो के मालिकों के नेम प्लेट लगाने के आदेश से जयंत चौधरी हुए अलग 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
कांवड़ यात्रा मार्ग पर होटलों और ढाबों पर उनके मालिकों के नेम प्लेट लगाने के आदेश का विरोध हो रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश में भाजपा की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोक दल ने भी इस आदेश से खुद को अलग कर लिया है।

बिजनौर लोकसभा सीट से रालोद सांसद चंदन चौहान ने कहा कि ”गंगा-जमुनी तहजीब’ को बचा कर रखना चाहिए।

 मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद चंदन चौहान ने कहा,” जिंदगी में जब भी कठिन समय आए तो हमें अपने बड़े-बुजुर्गों के दिखाए हुए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए।

हम सब चौधरी चरण सिंह के अनुयायी हैं और उन्हीं के मार्ग पर चलेंगे। वो हमेशा धर्म और जाति व्यवस्था के खिलाफ थे। चौधरी चरण सिंह कभी नहीं चाहते थे कि समाज धर्म और जाति के आधार पर बंटे।”

उन्होंने कहा, ”जनता समझदार है, वो धर्म और जाति के आधार पर नहीं बटेगी। हम सब को मिलकर यही प्रयास करना चाहिए। सबके सहयोग से समाज चलता है।”

बता दें कि मुजफ्फरनगर जिले में एनएच-58 बाईपास पर स्थित ‘साक्षी ढाबा’ से चार मुस्लिम कर्मचारियों को हटा दिया गया है। ढाबे के मालिक लोकेश के मुताबिक पुलिस-प्रशासन ने उन्हें ढाबे के बाहर प्रोपराइटर के नाम का बोर्ड लगाने का निर्देश दिया था। साथ ही ढाबे में काम कर रहे चार मुस्लिम युवकों को भी हटाने के लिए कहा था।

इसके बाद ढाबा मालिक लोकेश ने चारों मुस्लिम कर्मचारियों को एक सप्ताह पहले काम से हटा दिया। ढाबा मालिक का कहना है कि उसने प्रशासन के आदेश पर ऐसा किया, इसका उसको काफी दुख है।”

Latest articles

राहुल गांधी ने अपनी बदनामी करवाई,एपस्टीन फाइल्स आरोप पर हरदीप पुरी का वार

एपस्टीन फाइलों के विवाद पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मीडिया से बातचीत के...

खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा...

Microsoft Windows और Office में पाई गईं खामियां, हैक हो सकता है आपका सिस्टम

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के Windows और Office सॉफ्टवेयर को यूज करते हैं तो आपको...

पुरानी इमारतें गुलामी की प्रतीक’, सेवा तीर्थ से पीएम मोदी की पहली स्पीच

प्रधानमंत्री मोदी सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 और 2 के उद्घाटन कार्यक्रम में...

More like this