HomeदेशRJD नेता यदुवंश ने ब्राह्मणों के खिलाफ उगला जहर, बोले- ‘सभी ब्राह्मण...

RJD नेता यदुवंश ने ब्राह्मणों के खिलाफ उगला जहर, बोले- ‘सभी ब्राह्मण रूस से आए हैं, उन्हें भारत से भगा देना चाहिए’

Published on

विकास कुमार
बिहार में आरजेडी नेता यदुवंश कुमार यादव ने एक बार फिर जाति का जहर घोला है। लोकसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है,वैसे वैसे आरजेडी नेता अपने बयानों के तीर से सबको घायल कर रहे हैं। आरजेडी के पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव ने ब्राह्मणों को लेकर विवादित बयान दिया है। यादव का दावा है कि ब्राह्मण रूस और यूरोपीय देशों के निवासी हैं, और भारत आकर बस गए हैं। यादव का कहना है कि ब्राह्मणों को यहां से भगा देना चाहिए।

 वहीं आरजेडी नेता यदुवंश कुमार यादव के विवादित बयान से बिहार की सियासत का पारा चढ़ गया है। बीजेपी विधायक नीरज बबलू ने कहा कि राजद नेताओं की बयानबाजी से उनकी मानसिक स्थिति का पता चलता है। वहीं महागठबंधन के सहयोगी कांग्रेस ने राजद नेताओं के बयान से किनारा कर लिया है। कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने राजद नेतृत्व से ऐसे बयानबाज नेताओं पर रोक लगाने की मांग की है।

वहीं जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि आरजेडी नेता ने मीडिया में बने रहने के लिए इस तरह का अनर्गल बयान दिया है। इसलिए ऐसे आरजेडी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

वहीं यदुवंश कुमार यादव के जहरीले बयान से उनकी पार्टी आरजेडी ने भी किनारा कर लिया है। आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि तेजस्वी यादव ने आरजेडी को ए टू जेड की पार्टी कहा है। इसलिए अगर कोई ऐसा बयान देता है तो उसके पास ज्ञान का अभाव है।

यदुवंश यादव के बयान ने बिहार की राजनीति में नया विवाद छेड़ दिया है। वैसे यदुवंश कुमार यादव ने अगर सही तरीके से इतिहास पढ़ा होता तो वे इसतरह का बयान ही नहीं देते।

Latest articles

संसद में किसी भी बिल या प्रस्ताव पर पार्टी लाइन से हट कर वोट, मनीष तिवारी ने पेश किया प्रस्ताव

कांग्रेस के सीनियर लोकसभा मेंबर मनीष तिवारी ने मौजूदा विंटर सेशन के दौरान सदन...

भारत में हम तनानती नहीं,सनातनी,कोलकाता गीता पाठ कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री की हुंकार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सामूहिक गीता पाठ का आयोजन किया गया। इस...

पित्त की पथरी अब बच्चों में भी आम, क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह?

अब तक पित्त की पथरी यानी Gallstones को एक ऐसी बीमारी माना जाता था...

पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर बवाल 

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद की नींव रखने को लेकर राजनीतिक...

More like this