Homeधर्मआज का राशिफल, इन राशियों को हो सकती है धनहानि ,जानिए सभी...

आज का राशिफल, इन राशियों को हो सकती है धनहानि ,जानिए सभी 12 राशियों का हाल, AAJ KA RASHIFAL 3 MAY 2023 | TODAY RASHIFAL IN HINDI | HOROSCOPE TODAY

Published on

मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप ज्यादा समय परिवारवालों के साथ बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ पुराने विवाद निपट जायेंगे। इस राशि के जो लोग मेडिकल स्टोर का बिजनेस करते है आज उन्हें धन लाभ होने की उम्मीद है। व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य थोड़ा ध्यान रखें, तला-भुना ना खायें।आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी रंग – मैरून
लकी नंबर- 7

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। कोई भी नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है, लेकिन आपको अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें, नहीं तो आपके लिए समस्या खड़ी हो सकती है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज सावधान रहने की आवश्यकता है।
लकी रंग – सफेद
लकी नंबर- 3

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा चिंता भरा रह सकता है। जीवनसाथी को खुश रखने का प्रयास करें, उनके साथ अपने संबंधों को मधुर रखने की कोशिश करें। विदेश से संबंधित काम करने वाले कारोबारियों को लाभ मिलेगा।
लकी रंग – पीच
लकी नंबर- 2

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार के सभी लोग मिलकर किसी पार्टी में सम्मिलित होंगे, जहां सभी लोगों से मेल-मिलाप होगा। किसी खास व्यक्ति से भी मुलाकात होगी। सरकारी योजनाओं का भी आपको लाभ मिलेगा।
लकी रंग – पिंक
लकी नंबर- 7

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash

सिंह राशि के जातका आज के दिन फिट और उत्साहित महसूस करेंगे। कुछ बड़े आर्डर मिलने से आपका व्यापार बढ़ेगा। आपके इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। आपको कोई शुभ समाचार मिलने के योग हैं। सरकारी जॉब मिलने की संभावना है। आपको आपके सीनियर्स का साथ मिलेगा। आपके कार्यों की सराहना होगी।
लकी रंग – गोल्डन
लकी नंबर- 5

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi

कन्या राशि के जातकों की वाणी की मधुरता नए सम्बंध विकसित करने तथा कई जगहों पर लाभ कराने में सहायक होगी। आपके विचार अधिक समृद्ध होंगे। आप व्यापार-धंधे में सफल होंगे। अच्छा लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे। शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रियजनों और मित्रों से मिलकर आनंद अनुभव होगा।
लकी रंग – पिंक
लकी नंबर- 2

तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी और भाई-बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत के प्रति आज आप सचेत रहें। आपको आज एक से अधिक स्रोतों से प्राप्त होने से आपको खुशी होगी। रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 8

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। ऑफिस का काम आज जल्द पूरा कर लेंगें। आपका मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेग, प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। परिवार में आज सुखद वातावरण का माहौल रहेगा।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 9

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi

धनु राशि के जातकों को आज हर काम सावधानी से करना चाहिए। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना है तो सोच समझकर लें, अन्यथा भविष्य में यह आपको नुकसान पहुंचा सकता है। पिता के साथ आज वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, लेकिन यदि आप उनकी सलाह मानकर आगे बढ़ते हैं, तो भविष्य में इसका लाभ आपको मिलेगा।आज आप अपने कारोबार के लिए कुछ नया करने के बारे में सोच सकते हैं।
लकी रंग – ग्रे
लकी नंबर- 3

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi

मकर राशि के जातकों को आज के दिन अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए क्योंकि मानसिक तनाव हावी रहेगा और स्वास्थ्य भी कमजोर हो सकता है। विरोधियों पर आप भारी रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी। आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है।
लकी रंग – सफेद
लकी नंबर- 3

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके दाम्पत्य रिश्ते में सुधार आएगा। आपके अन्दर आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपके व्यवहार से पारिवारिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। अनुभवी लोंगो की सलाह से आप अपने व्यापार को आगे ले जाने में कामयाब रहेंगे। आप अपने निजी प्रयासों से आमदनी बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा।
लकी रंग – मैरून
लकी नंबर- 5

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi

मीन राशि के जातकों का आज भाग्य साथ देगा। छात्रों को उनके भविष्य के लिए नई संभावनाएं मिलेंगी। यदि कोई रोग आपको परेशान कर रहा है तो आज उसमें सुधार होगा। संतान के विवाह में आ रही समस्या आज समाप्त होगी। आज आपकी सामाजिक ख्याति बढ़ेगी। पारिवारिक माहौल में आज कुछ तनाव हो सकता है। व्यापार में अधिक पैसा लगाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
लकी रंग – सिल्वर
लकी नंबर- 2

Latest articles

Weather Forecast Today: देश के इन 10 राज्‍यों में जबरदस्‍त बारिश का अनुमान, जानिए आज कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

Weather Forecast Today देश के लगभग सभी हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। कहीं...

एमएलसी पद से हटाए गए लालू के करीबी सुनील सिंह

आरजेडी के एमएलसी डॉ सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बिहार विधान परिषद से समाप्त...

Google Maps Update: गूगल मैप में आए ये 6 धांसू फीचर्स, अब नहीं आएगी सफर

न्यूज डेस्क अब गूगल मैप्स फॉर व्हीकर चालकों को संकरी सड़क या कहीं भी पतली...

More like this

Weather Forecast Today: देश के इन 10 राज्‍यों में जबरदस्‍त बारिश का अनुमान, जानिए आज कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

Weather Forecast Today देश के लगभग सभी हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। कहीं...

एमएलसी पद से हटाए गए लालू के करीबी सुनील सिंह

आरजेडी के एमएलसी डॉ सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बिहार विधान परिषद से समाप्त...