लेबनान पर इजरायल ने किया बड़ा हमला ,कई लोगों की मौत 

0
105

न्यूज़ डेस्क
 इजराइल अभी कई देशों के साथ युद्ध में उलझता जा रहा है। हालत ऐसे बन रहे हैं मानो तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत न हो जाए। एक तरफ इजराइल हमास के साथ युद्ध कर रहा है तो दूसरी तरफ वह ईरान के साथ भी युद्ध करने को तैयार है। इसी बीच लेबनान पर भी इजराइल ने हमला कर दिया है।  लेबनान के कई गांवों पर इजरायली हवाई हमलों में दो हिजबुल्लाह लड़ाके मारे गए और तीन नागरिक घायल हो गए।

सैन्य सूत्रों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, “इजरायल की सेना ने दो मिसाइलों से सीमा क्षेत्र के ऐता अल-शाब गांव में एक घर को नष्ट कर दिया। हमले में हिजबुल्लाह का एक लड़ाका मारा गया, जबकि दो नागरिक घायल हो गए।”

सूत्रों के अनुसार, एक अन्य इजरायली युद्धक विमान ने दक्षिणपूर्वी लेबनान के ब्लिडा गांव में एक दो मंजिला घर को निशाना बनाया। इस हमले में हिजबुल्लाह का एक अन्य सदस्य मारा गया और एक नागरिक घायल हो गया।

सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इजरायली विमानों और ड्रोनों ने सीमा क्षेत्र के पूर्वी तथा मध्य हिस्सों में पांच कस्बों और गांवों पर सिलसिलेवार हवाई हमले किए, जिससे 17 घरों को नुकसान पहुंचा। इस बीच, हिजबुल्लाह ने पुष्टि की कि उसने कई इजरायली स्थलों पर हमला किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here