बीरेंद्र कुमार झा
एटीएस ने गुजरात में बड़ी कार्रवाई की है ।प्राप्त जानकारी के अनुसार पोरबंदर में आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) मोड्यूल का भंडाफोड़ एटीएस ने किया है। जांच एजेंसी ने करवाई करते हुए एक विदेशी नागरिक समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है ।आतंकियों के पास से प्रतिबंधित सामग्री भी बरामद हुई है।
एटीएस के द्वारा गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है।सूत्रों से प्राप्त जनकारिंके अनुसार इन आरोपियों के अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन से संबंध है। बताया जा रहा है कि पोरबंदर और आसपास के इलाकों में विशेष अभियान के लिए पिछले कुछ दिनों से एटीएस की एक विशिष्ट टीम सक्रिय थी,जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
आतंकवादी के भारत के गुजरात होकर बाहर जाने की खबर
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गये चारी आरोपी आईएसआईएस से जुड़ने के लिए बाहर भागने की फिराक में थे। गुजरात एटीएस एक और संदिग्ध की तलाश कर रही है। गुजरात के डीजीपी विकास सहाय ने इस्लामिक स्टेट ऑफ खुरासान प्रोविंस के 4 सदस्यों की एटीएस के द्वारा गिरफ्तारी की बात कही है।
दो और आतंकी के छिपे होने की संभावना
मामले की जानकारी देते डीजीपी विकास सहाय ने कहा कि गुजरात पुलिस की एटीएस अधिकारियों को ऐसी सूचना मिली थी कि एक प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोविंस से जुड़े आतंकवादी गुजरात से होकर बाहर भागने वाले हैं तथ्य मिलने पर एटीएस की अधिकारियों ने पोरबंदर से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।पूछताछ में पता चला है कि इसमें दो और लोग शामिल हैं।

