Homeदेशसूडान से भारतीयों को लेकर वायुसेना का विमान आज भारत पहुंचेगा 

सूडान से भारतीयों को लेकर वायुसेना का विमान आज भारत पहुंचेगा 

Published on

न्यूज़ डेस्क 

भारत सरकार ने सूडान संघर्ष से परेशान भारतीयों को अपने देश में लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। खबर के मुताबिक भारतीय वायुसेना के विमान से आज पहला खेप भारत में पहुँच रहा है। जानकारी के मुताबिक इस खेप में राजस्थान के 40 लोग सवार हैं। खबर के मुताबिक  भारतीय नागरिकों का ये दल रविवार सुबह खार्तूम से एक बस में सवार होकर सूडान के सबसे बड़े बंदरगाह पोर्ट ऑफ सूडान के लिए रवाना हो गया था । भारतीयों का ये दल आज सोमवार को भारतीय वायु सेना के एक विशेष विमान से भारत पहुंचेगा। इस विमान में और दूसरे राज्यों के भी नागरिक हैं जो सूडान गए थे।          
 बात दें कि राजस्थान सरकार ने शनिवार को विदेश मंत्रालय को 40 राजस्थानियों की सूची भेजी थी। राजस्थान के रहने वाले ये सभी 40 लोग खार्तूम के ओमेगा स्टील प्लांट में काम करते थे। उन्हें सूडान बंदरगाह तक पहुंचने में लगभग 24 घंटे लगें है । वहां से उन्हें एयरलिफ्ट किया जाएगा।
                केंद्र सरकार ने हिंसा प्रभावित सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए पूरी तैयारी की है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत ने जेद्दा में दो सी-130जे सैन्य परिवहन विमानों को स्टैंडबाय पर रखा है। भारतीय नौसेना का एक जहाज भी इलाके के एक प्रमुख बंदरगाह पर पहुंच गया है। मंत्रालय ने बताया कि भारतीयों को निकालने के लिए कई आकस्मिक योजनाएं बनाई गई हैं, लेकिन जमीन पर कोई भी गतिविधि वहां की सुरक्षा स्थिति पर निर्भर करेगी।

Latest articles

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के बीच, ईरान की IRGC ने नई धमकी दी:

अगर US मिलिट्री और ज़ायोनी शासन का ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला जारी...

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा।

10 मार्च 2026 को संसद (लोकसभा) में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI कर रहे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पढ़ाई और रिसर्च करने के तरीके को तेजी से बदल...

शिवलिंग पर चढ़ाया जाने वाला बेलपत्र सेहत के लिए है वरदान, जानिए रिसर्च का खुलासा

भारत में कई ऐसे औषधीय पेड़-पौधे पाए जाते हैं जिनका इस्तेमाल आयुर्वेद में किया...

More like this