Homeदेशभारत ने पर्थ टेस्ट जीत कर पाया आत्मविश्वास,तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का गुरूर

भारत ने पर्थ टेस्ट जीत कर पाया आत्मविश्वास,तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का गुरूर

Published on

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट भारत ने जीत कर न सिर्फ अपना आत्मविश्वास वापस किया ,बल्कि ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर ठेल दिया है। मैच के चौथे दिन बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के सामने जीत के लिए भारत ने 522 रनों का लक्ष्य दिया था।ऑस्ट्रेलिया ने कल के स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 12 रन से आगे खेलना शुरू किया और 238 बनाते – बनाते अपने सारे विकेट गंवा दिए।इस प्रकार कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह की अगुआई में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से हरा दिया।यह भारत की बॉर्डर गावस्कर सीरीज के 57 मैचों में 25 वीं जीत है।इस मैच में भारतीय टीम ने खेल के सभी क्षेत्र में ऑस्ट्रेलिया को पटखनी दी। ऑस्ट्रेलिया इस मैदान पर अब तक अपराजेय रहा था, लेकिन भारत ने मैच जीत कर उसका यह रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान पर अब तक चार मैच खेला है।इसने भारत के खिलाफ पहला मैच 2018 में खेला था जो इस मैदान का डेब्यू मैच था। न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में मिली करारी हार के बाद भारत ने यह शानदार जीत दर्ज की है।

पर्थ की रफ्तार और उछाल लेती पिच पर पहली पारी में भारतीय बल्लेबाजी बुरी तरह फेल हो गई थी।भारत के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके थे।तब इस मैच में पदार्पण कर रहे नीतीश कुमार रेड्डी ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए।ऋषभ पंत ने 37 रन बनाए जबकि केएल राहुल ने 26 रनों का योगदान दिया था। भारत ने अपने सभी विकेट खोकर 150 रन बनाए। लेकिन जसप्रीत बुमराह के नेतृत्व में भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी को तहस नहस कर दिया।एक समय कंगारू टीम ने 59 रन पर ही 7 विकेट गंवा दिए थे,लेकिन मिचेल स्टार्क की अंतिम समय में खेली गई 26 रनों की पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया का कुल स्कोर 104 रन पहुंच सका।कप्तान बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में 11 वां ‘5 विकेट हॉल’ पूरा किया। हर्षित राणा और मोहम्मद सिराज ने भी उनका बखूबी साथ दिया और क्रमशः तीन और दो विकेट चटकाए। पहली पारी में भारत को 46 रन की लीड मिली थी।

पर्थ के मैच में दूसरी पाली में भारतीय बल्लेबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया।ओपनर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 201 रनों की साझेदारी की। यशस्वी ने अपना चौथा और ऑस्ट्रेलिया में पहला शतक बनाया।यशस्वी ने अब तक के अपने सभी शतकों में 150 से पार रन ही बनाए हैं। केएल राहुल ने 77 रन बनाए। लेकिन इस मैच में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का शतक सबसे शानदार पहलू रहा।विराट ने भी इस पारी में शतक बनाया।उनका यह शतक 17 महीने और 15 पारियों के बाद आया।विराट के पिछले 5 सालों में केवल दो शतक बने थे, लेकिन इस मैच में अपना 30 वां शतक बनाकर विराट ने शतकों का सूखा समाप्त किया। नीतीश कुमार रेड्डी ने भी तेज गति से बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में 38 रन बनाए। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर 487 रन बनाकर पारी की घोषणा कर दी।

चौथे दिन का खेल शुरू हुआ तो भारत के गेंदबाजों ने अपनी गेंदबाजी में और धार दे दी।ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष पांच बल्लेबाज एक भी चौका नहीं लगा पाए। हर्षित राणा की गेंदों पर स्टीव स्मिथ संघर्ष करते दिखे। एक गेंद तो उनके पेट में लग गई, जिसके बाद वे मैदान पर लेट गए। मोहम्मद सिराज ने भी उन्हें खूब छकाया और वे एक तेज गेंद पर ऋषभ के हाथों कैच आउट हो गए। ट्रेविस हेड ने जरूर संघर्ष किया और 89 रनों की पारी खेली। हेड और मिचेल मार्श के बीच छठवें विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी हुई। मार्श ने 47 और एलेक्स कैरी ने 30 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया ने 58.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 238 रन बनाए। इस पारी में जसप्रीत बुमराह और सिराज ने 3-3 विकेट लिए, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 2 विकेट लिए। इस मैच में डेब्यू कर रहे हर्षित राणा ने दोनों पारियों में कुल मिलाकर चार विकेट लिए।

Latest articles

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...

2050 तक चार में से एक शख्स के कान में होंगी दिक्कतें, डरा देगी WHO की रिपोर्ट

  दुनिया भर में सुनने से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही है।वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन...

More like this

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...