Indian Navy Barak Missile System Upgrade: भारतीय नौसेना की हवाई सुरक्षा क्षमता को और मजबूत बनाने के लिए रक्षा मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाया है। मंत्रालय ने युद्धपोतों पर तैनात बराक प्वाइंट डिफेंस मिसाइल सिस्टम को आधुनिक बनाने और पुराने उपकरणों को बदलने के लिए इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (IAI) के साथ 1,976.40 करोड़ रुपये का समझौता किया है।
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इस परियोजना से नौसेना के युद्धपोतों की वायु रक्षा प्रणाली को नई तकनीक से लैस किया जाएगा। इसके तहत मिसाइल सिस्टम के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर का व्यापक उन्नयन होगा। साथ ही पुराने हो चुके उपकरणों को भी बदला जाएगा, जिससे प्रणाली की कार्यक्षमता और परिचालन क्षमता में सुधार आएगा।
18 नवंबर को हुआ भारत-इजरायल के बीच करार
इस अनुबंध पर 18 नवंबर को नई दिल्ली में हस्ताक्षर किए गए। इस दौरान रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह मौजूद रहे। मंत्रालय का कहना है कि अपग्रेडेशन से बराक मिसाइल सिस्टम लंबे समय तक प्रभावी ढंग से काम कर सकेगा।
इस समझौते को भारतीय नौसेना की समुद्री सुरक्षा तैयारियों को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इससे युद्धपोतों को हवाई खतरों से बचाने की क्षमता में और सुधार होने की उम्मीद है।

